फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Conrad Sangma says BSF jawans are using Bangladesh based telecom services in Meghalaya

मेघालय के सीएम का दावा, बांग्लादेश के मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे देश की सुरक्षा में लगे जवान

Mon, 13 Aug 2018 04:24 AM IST
रीता तिवारी, अमर उजाला, गुवाहाटी
रीता तिवारी, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Mon, 13 Aug 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
CM Conrad Sangma says BSF jawans are using Bangladesh based telecom services in Meghalaya
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा

मेघालय में बांग्लादेश से लगी सीमा पर भारतीय दूरसंचार कंपनियों का नेटवर्क बेहद खराब होने से वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों और जवानों को मजबूरन बांग्लादेशी कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल करना पड़ता है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


सीएम संगमा ने केंद्र सरकार से सीमावर्ती इलाकों में नए मोबाइल टावरों की स्थापना कर कनेक्टिविटी सुधारने की गुजारिश की है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि नेटवर्क की समस्या के चलते भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान बांग्लादेशी मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। यह देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क भारतीय कंपनियों के मुकाबले बेहतर हैं। 
विज्ञापन


संगमा ने कहा कि सीमा पार सिग्नल जाने की स्थिति में भारतीय कंपनियों को जुर्माना भरना पड़ता है। यही वजह है कि कंपनियां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोबाइल टावर नहीं लगाती हैं। नतीजतन सुरक्षा बल के जवानों को मजबूरन ज्यादा पैसे देकर बांग्लादेशी सिम कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों को अंतरराष्ट्रीय काल करते देखना दुखद
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिवार से बातचीत के लिए बीएसएफ जवानों को अंतरराष्ट्रीय काल करते देखना दुखद है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही मेघालय में दो हजार दूरसंचार टावर लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed