{"_id":"57f959824f1c1b2552270dbb","slug":"cm-chandrashekhar-rao-to-offer-gold-crown-to-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी को तीन करोड़ का मुकुट चढ़ाएंगे सीएम चंद्रशेखर राव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देवी को तीन करोड़ का मुकुट चढ़ाएंगे सीएम चंद्रशेखर राव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar rao
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अलग राज्य के निर्माण की अपनी मन्नत पूरी होने पर वारंगल की भद्रकाली देवी को 3.70 करोड़ रुपये का सोने का मुकुट भेंट करेंगे।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार ने विशेष रूप से ऑर्डर देकर 11.7 किलोग्राम का मुकुट बनवाया है। राव नवरात्रि के अवसर पर 9 अक्टूबर को राज्य सरकार की ओर से देवी को मुकुट चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने अलग राज्य के गठन के लिए अपने आंदोलन के दौरान कई तरह के संकल्प लिए थे।