{"_id":"5ae4998a4f1c1b360b8b70f7","slug":"cm-biplab-deb-said-after-pursuing-mechanical-engineering-one-should-not-go-for-civil-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा करने वाले त्रिपुरा CM बोले- इन्हें बनना चाहिए IAS","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा करने वाले त्रिपुरा CM बोले- इन्हें बनना चाहिए IAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sun, 29 Apr 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा कर हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक बार फिर एक अनूठा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मेकैनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, लेकिन सिविल इंजीनियरों को ऐसा करना चाहिए। यहां सिविल सेवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
देब ने कहा कि पहले आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सिविल सेवा में जाते थे। उसके बाद डॉक्टर व इंजीनियर इनमें जाने लगे। लेकिन मेकैनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवाओं में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर ऐसा कर सकते हैं। इसकी वजह है कि समाज के निर्माण में प्रशासन में उनकी भूमिका और ज्ञान काफी उपयोगी होगा।
विज्ञापन
अभी दो दिन पहले देब ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह सब पूर्व नियोजित होता है और इन पर मार्केटिंग माफिया का कब्जा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि तीन साल में त्रिपुरा विकास के मामले में बंगाल को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन