फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Akhilesh Yadav railly in Badaun, targets BJP-BSP.

बदायूं से अखिलेश का चुनावी शंखनाद, 'विकास रैली' में विरोधियों को घेरा

Tue, 24 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Tue, 24 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav railly in Badaun, targets BJP-BSP.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बदायूं में विकास रैली में सपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और बसपा की नीतियों पर तीखे तंज करते हुए कहा कि जनता को अब केंद्र और प्रदेश के विकास कार्यों की तुलना करके अपना फैसला देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात बदले हैं, हमने काम करके दिखाया है। आज प्रदेश में निवेशक काम करने को तैयार हैं। एक सवाल कानून व्यवस्था पर उठता है इस पर अभी और काम होना है। अक्तूबर से फास्ट पुलिसिंग बाद फर्क दिखाई देगा।
विज्ञापन


इस मौके पर 450 करोड़ के 71 कामों के अलावा बदायूं से बरेली फोरलेन व चार अन्य सड़कों का लोकार्पण करने के साथ ही उन्होंने पुलिस में 35,000 नई भर्तियां करने बदायूं में सम्राट अशोक के नाम पर पर्यटन स्थल बनाने सहित कई घोषणाएं की। बरेली में उन्होंने जल्द ही समाजवादी कैंटीन शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता विकास से करे हमारा मूल्यांकन'

CM Akhilesh Yadav railly in Badaun, targets BJP-BSP.
मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय में फोरलेन बन गया। लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस के निर्माण के चलते हम दिल्ली से जुड़ गए। शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष काम किया। समाजवादी पेंशन ने गरीबों को बड़ी राहत दी है। इसी साल अक्तूबर के महीने से फास्ट पुलिसिंग के लिए 100 नंबर डायल योजना की शुरुआत की जाएगी, ताकि कॉल करने के 15-20 मिनट के भीतर पुलिस पीड़ित के दरवाजे पर हो। पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया को सरल कर चालीस हजार भर्तियां की जा चुकी हैं, अभी पैंतीस हजार और की जाएंगी। बदायूं में बिजली की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दो सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। सम्राट अशोक के नाम पर पर्यटन स्थल भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम चल रहा है। घोषणापत्र में जो वादे किए, वो चार साल में ही पूरे करके दिखा दिए। केंद्र सरकार की मदद के बगैर सीमित संसाधन में दुखी किसानों का कर्जा माफ किया। पहली बार 102 और 108 एबुंलेंस योजना लागू कर हजारों लोगों की जिंदगी बचाने का काम भी किया।

अच्छे दिनों पर भाजपा और पत्थर के काम पर बसपा को खींचा

CM Akhilesh Yadav railly in Badaun, targets BJP-BSP.
भाजपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन दो साल में भी नहीं आ पाए हैं। एक सरकार ने लोन के ई-रिक्शे बांटकर कोरी वाहवाही लूटी, जबकि समाजवादी सरकार ने मुफ्त में ई-रिक्शे प्रदान कर लोगों को रोजगार दिया है। बसपा ने पत्थर के काम कर वाहवाही लूटी, हमने मेडिकल कॉलेज खोलकर एमबीएसएस की दो हजार सीटें बढ़ाई हैं। अगली सरकार सपा की बनती है तो बदायूं में पैरामेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। बिजली व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। बदायूं-गुन्नौर मार्ग को फोरलेन कराया जाएगा।

सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बरेली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह, दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा, विधायक आशुतोष मौर्य, राम खिलाड़ी यादव, आशीष यादव, डा. यासीन उस्मानी ने विचार रखे। संचालन दूरदर्शन लखनऊ से आईं उद्घोषिका अर्चना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed