{"_id":"58b98df74f1c1b875983193e","slug":"cm-akhilesh-says-on-kanpur-train-accident-modi-allegation-liar-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ट्रेन हादसा में नहीं था पाक का हाथ, पीएम का दावा झूठाः अखिलेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कानपुर ट्रेन हादसा में नहीं था पाक का हाथ, पीएम का दावा झूठाः अखिलेश
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कानपुर ट्रेन हादसे पर पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप झूठा और बेबुनियाद हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा, "हमारे रेलमंत्री रेल पटरियों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं और प्रधानमंत्री को इसकी झूठी रिपोर्ट देकर पटरियों के क्षतिग्रस्त होने पर आईएसआई का हाथ बताते हैं। मैं आपको यूपी के एक जगह की एक घटना बताना चाहता हूं, हालांकि इस घटना की बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गाजीपुर लोकसभा सीट से मनोज सिंहा रेल राज्यमंत्री हैं। कानपुर रेल हादसा 20 नवंबर को हुआ था, जिसमें 150 लोगों की जान गई थी। इस रेल हादसे के बाद एक और हादसा 28 दिसंबर और अन्य दो हादसे में आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "केवल समाजवादी पार्टी ही शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करता है। " इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि अपने पांच सालों में किए गए काम की बदौलत सपा पांच चरणों में हो चुके मतदान में अन्य पार्टियों से आगे हैं। इसी वजह से बीजेपी और बसपा के कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं।