फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Click Here Trend: 'Click Here' trend abounds on X, Know about viral feature

X: क्या है एक्स पर 'क्लिक हियर' ट्रेंड, कांग्रेस से लेकर भाजपा तक ने किया पोस्ट; जानें वायरल फीचर के बारे में

Sun, 31 Mar 2024 06:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल 'क्लिक हियर' ( यहां क्लिक करें) ट्रेंड को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो इस ट्रेंड को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्हीं में से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि 'क्लिक हियर' तस्वीर की कहानी क्या है? मेरी टाइमलाइन इससे पूरी तरह भरी हुई है। आईए समझते है क्लिक हियर तस्वीर के पीछे की कहानी...

विज्ञापन
Click Here Trend: 'Click Here' trend abounds on X, Know about viral feature
'CLICK HERE' IMAGE - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल 'क्लिक हियर' ( यहां क्लिक करें) ट्रेंड को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जहां कुछ यूजर्स इस ट्रेंड को समझ नहीं पा रहे है, तो कई यूजर्स इस ट्रेंड का खूब मजा ले रहे हैं।  पिछले शनिवार से 'एक्स' पर वायरल 'क्लिक हियर' ट्रेंड से भर गया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खास बात है कि राजनीतिक दल भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पेजों के जरिए इस ट्रेंड पर अपनी सक्रियता दिखाई है। आईए पहले जानते है कि आखिर 'क्लिक हियर' ट्रेंड क्या है...
विज्ञापन


क्या है ऑल्ट टेक्स्ट (क्लिक हियर)
ऑल्ट टेक्स्ट फीचर की शुरुआत काफी पहले ही कर दी गई थी, लेकिन अब जाकर अचानक मशहूर हुआ है। एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। क्लिक हियर फीचर का उद्देश्य टेक्स्ट-टू-स्पीच पहचान और ब्रेल भाषा की मदद से दृष्टिबाधित उपयोगकर्ताओं को छवि को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?
जब आप एक्स पर तस्वीर साझा करते हैं तो उस समय यूजर्स को +ALT का ऑप्शन दिखाई देता है, जिस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने की एक विंडो खुलती है। जहां यूजर्स मैसेज लिख सकते हैं। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी को दिखाई देने लगता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है. ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। 
 
 

कुछ यूजर्स को ट्रेंड को समझने में हो रही दिक्कत
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो इस ट्रेंड को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्हीं में से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि 'क्लिक हियर' तस्वीर की कहानी क्या है? मेरी टाइमलाइन इससे पूरी तरह भरी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed