फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: खूनी संघर्ष और बवाल के बीच कुछ यूं हुआ मतदान

Mon, 14 May 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 14 May 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पश्चिम बंगाल के बहु-प्रतीक्षित पंचायत चुनावों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव से पहले हिंसा और कानूनी विवाद के चलते बंगाल के पंचायत चुनावों ने काफी सुर्खियां बटोरी। 20 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव के मतदान के दिन भी हिंसा की खबरें थमती नहीं दिख रही। सुबह 7 बजे से मतदान के शुरू होने के बाद से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। राज्य के कई इलाकों से आई हिंसा की घटनाएं में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
टीएमसी नेता पार्थ चैटर्जी ने कहा, छोटी-मोटी घटनाएं हो रही है, मुझे अभी तक किसी बड़ी घटना की जानकारी नहीं है। जिन जगहों पर झड़प हो रही है वहां प्रशासन सक्रिय है। मतदान शांतिपूर्ण हो रहे हैं। मैं पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
हिंसा की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियों ने कहा, सुबह से जिस तरह की घटनाएं हो रही है वह कोई नई बात नहीं है। बंगाल में एक बेशर्म सरकार है। आप उनसे किसी भी तरह के संवैधानिक व्यवहार की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं। मैं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करता हूं।
विज्ञापन

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
बता दें कि राजनीतिक दल इसे लोकसभा चुनावों से पहले अपनी ताकत के परीक्षण के तौर पर देख रहे हैं। आज हुए चुनाव की मतगणना 17 मई को होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। बता दें कि पंचायत चुनाव से पहले इस बार हिंसा और कानूनी विवादों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। खासकर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया के दौरान होने वाली हिंसा के मसले पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा, कांग्रेस एवं वाममोर्चा के बीच जुबानी व कानूनी जंग का लंबा दौर चला है।

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए असम, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश से लगभग डेढ़ हजार सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस के 46 हजार, कोलकाता पुलिस के 12 हजार और विभिन्न विभागों के दो हजार जवानों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। सुरक्षा बलों ने रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूट मार्च किया है।

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 3,358 ग्राम पंचायतों की 48,650 में से 16,814 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं 31 पंचायत समितियों की 9,217 में से 3,059 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह 20 जिला परिषदों की 825 में से 203 सीटों पर मुकाबला निर्विरोध रहा है।

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
कई इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। 

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
सोनाडांगी में एक तालाब से बैलेट बॉक्स को निकाला गया।

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Clashes between BJP and CPI(M) workers in West Bengal Panchayat Election 
पंचायत चुनाव
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed