Amrit Udyan: राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे सीजेआई, अन्य जज भी रहे मौजूद; देखें वीडियो
अमृत उद्यान को जनता के लिए 31 जनवरी को खोला गया था। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं।
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट के जज अमृत उद्यान पहुंचे। इस दौरान देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने अमृत उद्यान का निरीक्षण किया और यहां के रंग-बिरंगे फूलों को देखा।
राष्ट्रपति भवन की ओर से इसका एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज अपने परिवारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सीजेआई ने इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत भी किया। बता दें, पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।
#WATCH | On a special invitation by President Droupadi Murmu, Chief Justice of India Dr Justice DY Chandrachud and judges of the Supreme Court visited the Amrit Udyan of Rashtrapati Bhavan in Delhi today.
विज्ञापन विज्ञापन
(Video: Office of the President) pic.twitter.com/LbWAsZ2yIo— ANI (@ANI) February 5, 2023
26 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा अमृत उद्यान
अमृत उद्यान को जनता के लिए 31 जनवरी को खोला गया था। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा। इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा।
दर्शक अग्रिम स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है।
समय की बचत के लिए ऑनलाइन कराएं बुकिंग
- सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है।
- राष्ट्रपति भवन की ओर से सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।