फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Bobde proposes lawyers should have minimum experience to practice in Supreme Court

सीजेआई बोबडे ने दिया प्रस्ताव- क्यों न सुप्रीम कोर्ट में वकालत के लिए न्यूनतम तजुर्बा तय हो

Fri, 17 Jan 2020 06:07 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jan 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
CJI Bobde proposes lawyers should have minimum experience to practice in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट

चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा है कि क्यों नहीं ऐसा किया जाए कि शीर्ष कोर्ट में वकालत के लिए वकीलों का न्यूनतम तजुर्बा तय कर दिया जाए। सीजेआई ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के समक्ष यह प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे बृृृृहस्पतिवार को चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मुकदमों की जल्द सुनवाई की मांग को लेकर वकीलों को होनी वाली समस्या का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कई बार तो वकीलों को मेंसनिंग ऑफिसर के समक्ष सही तरीके से अपनी बात रखने का मौका भी नहीं मिलता। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, वह बार कौंसिल से कई बार कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए वकीलों में वकालत के तजुर्बे की न्यूनतम सीमा तय की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने चीफ जस्टिस की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए दस वर्ष वकालत का तजुर्बा तय होना चाहिए।

गोवा के मोपा में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के मोपा में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। शीर्ष अदालत ने निर्माण कार्य में गतिविधियों पर लगी पाबंदी हटाते हुए राज्य व हवाईअड्डा बनाने वाली कंपनियों को मूल शर्तों के साथ अतिरिक्त शर्तों का भी पालन करने को कहा है। 

साथ ही कोर्ट ने पश्चिमी घाट की जैव विविधता को बचाने की शर्तें मानने के लिए भी कहा है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने हवाईअड्डे के निर्माण को हरी झंडी देते हुए नेशनल इंवॉयरन्मेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) को शर्तों के अनुपालन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed