फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Ministry to charge passengers higher aviation security fee from September 1

हवाई यात्रियों को एक सितंबर से अधिक विमानन सुरक्षा शुल्क देना होगा

Thu, 20 Aug 2020 06:25 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 06:25 PM IST
सार

  • अगले महीने से घरेलू हवाई यात्रियों को एएसएफ के तौर पर 150 रुपये के बजाय 160 रुपये का भुगतान करना होगा

विज्ञापन
Civil Aviation Ministry to charge passengers higher aviation security fee from September 1
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों से अधिक विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वूसलने का फैसला किया है। यह जानकारी गुरुवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने दी। इससे हवाई यात्रा और महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अगले महीने से घरेलू हवाई यात्रियों को एएसएफ के तौर पर 150 रुपये के बजाय 160 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक सितंबर से 4.85 डॉलर के बजाय 5.2 डॉलर बतौर एएसएफ चुकाना होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विमान कंपनियां टिकट की बुकिंग के वक्त एएसएफ वसूल कर सरकार को जमा कराती हैं। इस राशि का इस्तेमाल पूरे देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च किया जाता है।मंत्रालय ने पिछले साल भी एएसएफ में वृद्धि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने पिछले साल सात जून को घोषणा की थी कि घरेलू यात्रियों के लिए एएसएफ 130 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया जाएगा जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह राशि 3.25 डॉलर के बजाय 4.85 डॉलर होगी। नई दरें एक जुलाई 2019 से लागू हुई थीं।


गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से लागू यात्रा प्रतिबंध का सबसे अधिक असर विमानन क्षेत्र पर पड़ा है और कई विमानन कंपनियां खर्चों में कटौती के उपायों के तहत कर्मचारियों के वेतन में कटौती, बिना वेतन छुट्टी पर भेजने एवं नौकरी से निकालने जैसे कदम उठा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed