फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia attacks opposition in LS for indulging in sloganeering

मानसून सत्र: सिंधिया का लोकसभा में नारेबाजी कर रहे विपक्षी नेताओं पर हमला, कहा- कोरोना के दौरान यह ठीक नहीं

Thu, 29 Jul 2021 06:28 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Jul 2021 06:28 PM IST
सार

 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधा और कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब विपक्षी सदस्य सदन नहीं चलने दे रहे हैं।

विज्ञापन
Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia attacks opposition in LS for indulging in sloganeering
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधा और कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब विपक्षी सदस्य चर्चा और संवाद करने की बजाय नारेबाजी कर रहे हैं। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को पेश करते हुए यह बिात कही। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


सिंधिया ने विभिन्न विषयों पर नारेबाजी कर रहे विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि संवाद के बदले नारेबाजी के माहौल में भी सरकार किसान, गरीब और देश के विकास के लिए संकल्पित है। ये कोरोना महामारी के संकट में भी संवाद और चर्चा नहीं चाहते। 
विज्ञापन


बता दें कि 19 जुलाई से  सदन में पेगासस जासूसी और तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है जिसके कारण बार-बार स्थगन हो रहा है। सदन नहीं चल पाने के कारण अनुदान की अनुपूरक मांग सहित कई विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed