फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri says that more vande bharat flights to be added

वंदे भारत मिशन के तहत बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या : हरदीप सिंह पुरी

Wed, 10 Jun 2020 07:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Jun 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri says that more vande bharat flights to be added
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : पीटीआई

भारत सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन में अभी तक संचालित की जा रही उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। यह फैसला विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की ओर से देश वापसी के लिए आवेदनों की बढ़ती संख्या के चलते लिया गया है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'वंदे भारत मिशन का दायरा विस्तृत करने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। इसके अनुसार तत्काल प्रभाव से मिशन के तीसरे चरण में अब से 30 जून तक यूरोप के लिए 80 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही 10 उड़ानें अमेरिका और कनाडा के लिए होंगी।' बता दें कि अमेरिका और कनाडा के लिए 70 उड़ानें पहले ही तय हैं। 
विज्ञापन


पुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए अब से 30 जून के बीच 58 अतिरिक्त उड़ानों का प्रबंध किया गया है। इसमें तत्काल प्रभाव से वंदे भारत मिशन के तीसरे फेज में पहले तय की गईं 107 उड़ानों के स्थान पर अब 165 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में पुरी ने कहा, अभी तक 70 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक देश वापस आ चुके हैं और करीब 17 हजार लोग भारत से बाहर गए हैं। इसके अलावा डीजीसीए से अनुमति प्राप्त 730 चार्टर उड़ानों से 1.1 लाख लोग देश से बाहर गए हैंऔर 55 हजार भारतीय नागरिक वापस आए हैं। ऐसी और उड़ानों को अनुमति देने की प्रक्रिया पर काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed