{"_id":"5ef1ecc48ebc3e433c6131c9","slug":"civil-avation-ministry-is-discussing-on-bilateral-agreement-to-start-air-travel-service-to-several-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-रूस समेत कई देशों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए द्विपक्षीय समझौते की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका-रूस समेत कई देशों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए द्विपक्षीय समझौते की तैयारी
Tue, 23 Jun 2020 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस समेत कई अन्य देशों के लिए हवाई यात्रा की सेवा शुरू करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा है। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के साथ-साथ कई देशों से इस बात का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Received requests from several countries incl US, France, Germany among others requesting that their air carriers be allowed to participate in transportation of passengers along the line being conducted by Air India under #VandeBharatMission: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/vIiCtyv5fi
— ANI (@ANI) June 23, 2020विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'हमें अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों के संबंधित अधिकारियों से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की तरह उनकी हवाई सेवाओं को यात्रियों को लाने ले जाने की अनुमति दी जाए। हम इस पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
