नागरिकता बिल पर बवाल: असम-त्रिपुरा के बाद मेघालय में भी इंटरनेट बंद, पुलिस फायरिंग में दो की मौत
असम में नागरिकता विधेयक को लेकर विरोध और तेज हो गया है। गुवाहाटी में हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए गुरुवार को सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
असम विधानसभा में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने गुरुवार को राज्य के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी से उनके निवास पर मुलाकात की।
सैकिया ने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष से नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम के लोगों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।
Debabrata Saikia, Leader of Opposition (LoP) in Assam Legislative Assembly: I requested the Speaker to call a special session of the state assembly to discuss the concerns of people of Assam over #CitizenshipAmendmentBill2019. (12.12.19) https://t.co/Pe9qSNvue1 pic.twitter.com/roliRQIGPx
— ANI (@ANI) December 12, 2019
मेघालय में भी अगले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
Mobile internet services suspended for 48 hours across Meghalaya. #CitizenshipAmendmentBill2019
— ANI (@ANI) December 12, 2019
नागरिकता (संशोधन) विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वीकृति मिल गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही यह विधेयक अब कानून बन गया है।
President Ram Nath Kovind gives his assent to The Citizenship (Amendment) Act, 2019. pic.twitter.com/RvqZgBjhis
— ANI (@ANI) December 12, 2019
असम के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि 10 जिलों लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराईदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट कामरूप में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध और 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि संसद में पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, उत्तरी केरल में एक स्थानीय कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने एक मार्च निकाला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने भी राज्य सचिवालय के सामने विधेयक और महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजयन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि असंवैधानिक विधेयक के लिए केरल में कोई जगह नहीं होगी और राज्य इसे लागू नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा- असम राइफल्स त्रिपुरा और असम में हालात को संभाल रही है। टुकड़ियों की तेज कार्रवाई से हालात सामान्य हो रहे हैं।
Indian Army officials: Assam Rifles managing the situation in the restive areas of Assam and Tripura. Prompt action by columns helped bring normalcy. (Pic Source: Indian Army officials) pic.twitter.com/QIqWMfgtuD
— ANI (@ANI) December 12, 2019
जोरहाट, गोलाघाट, तिनसुकिया और चराईदेव जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया। आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को असम के जोरहाट जिले में गिरफ्तार किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को जोरहाट से ऐहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में किसी भी प्रिय घटना से बचने के लिए गोगोई को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दोपहर के समय कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार गोगोई जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
Assam Governor, Jagdish Mukhi: Central govt has given an assurance on the floor of the House to protect the interests of Assam. They have also given the assurance to protect the culture, language and rights of the natives of Assam as per Clause 6 of the Assam Accord. https://t.co/CpnQWsJGJz
— ANI (@ANI) December 12, 2019
A delegation of Joint Movement against Citizenship Amendment Bill (JMACAB) from Tripura today met Home Minister Amit Shah in Delhi. They have called off their indefinite strike after meeting Home Minister. pic.twitter.com/PhueC711Lo
— ANI (@ANI) December 12, 2019