कर्नाटक पर ममता: मंगलूरू हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देगी तृणमूल सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार द्वारा मंगलूरू हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि भाजपा अपने वादे पूरी नहीं करती है। साथ ही बंगाल सीएम ने घोषणा की कि उनकी सरकार मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के रूप में देगी।
West Bengal CM Mamata Banerjee during protest against #CitizenshipAmendmentAct & NRC, in Kolkata: We will pay cheque of Rs. 5 lakhs each to the families of those who lost their lives in Mangaluru during protests. pic.twitter.com/tq8CCxD0hF
— ANI (@ANI) December 26, 2019
ममता ने भाजपा को आग से नहीं खेलने की सलाह देते हुए कहा कि जब तक नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को वापस नहीं लिया जाता, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने शहर में आयोजित प्रदर्शन रैली में भाजपा पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलूरू में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिवारों के लिए मुआवजा रोकने संबंधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बयान का भी जिक्र किया।
येदियुरप्पा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि यदि जांच में 19 दिसंबर को प्रदर्शनों में हुई हिंसा में दोनों लोगों की संलिप्तता साबित होती है तो उनके परिवारों को एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा।
साथ ही बनर्जी ने छात्रों से प्रदर्शन जारी रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वह हमेशा उनकी समर्थन में रहेंगी। बनर्जी ने कहा कि किसी से डरे नहीं। मैं भाजपा को आगाह कर रही हूं कि वह आग से नहीं खेले।
मध्य कोलकाता में राजाबाजार से मलिक बाजार तक विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहीं बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीएए के खिलाफ बोल रहे छात्रों को भाजपा डरा रही है। उन्होंने कहा कि हम सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया, आईआईटी कानपुर और अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं।