फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citing Kalam, Kovind says maintaining brotherhood, capability to work together traits of powerful nation

Ramnath Kovind: जब कार्यक्रम में अब्दुल कलाम का जिक्र करने लगे राष्ट्रपति कोविंद, कही ये अहम बात

Tue, 19 Jul 2022 11:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Jul 2022 11:28 PM IST
सार

कलाम के पूर्व प्रेस सचिव एसएम खान की एक किताब का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कलाम वीणा वादन करते थे तथा रोजाना कुरान और गीता पढ़ते थे, महाभारत के विदुर को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की उनकी क्षमता के लिए पसंद करते थे।

विज्ञापन
Citing Kalam, Kovind says maintaining brotherhood, capability to work together traits of powerful nation
एपीजे अब्दुल कलाम आजाद पर बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर द्वारा आयोजित चौथे एपीजे अब्दुल कलाम आजाद स्मृति व्याख्यान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए कहा कि अब्दुल कलाम भारत-इस्लामी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि थे। कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति की उस टिप्पणी को याद किया कि जब संगीतकार ए आर रहमान ‘वंदे मातरम’ गाते हैं, तो हर देशवासी उनसे जुड़ जाता है।
विज्ञापन


कलाम के पूर्व प्रेस सचिव एसएम खान की एक किताब का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कलाम वीणा वादन करते थे तथा रोजाना कुरान और गीता पढ़ते थे, महाभारत के विदुर को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की उनकी क्षमता के लिए पसंद करते थे।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि कलाम की तरह उन्हें भी भारत के भविष्य के निर्माण में देश के युवाओं की कड़ी मेहनत और क्षमता पर पूरा भरोसा है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वह (कलाम) विशेष रूप से स्कूली बच्चों से मिलते थे। उन्हें यकीन था कि आने वाली पीढ़ियां देश का सुनहरा भविष्य बनाएंगी। मुझे भी हमारे युवाओं की क्षमता और कड़ी मेहनत पर यकीन है। मुझे भी विश्वास है कि देश के विकास में लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि कई विश्वविद्यालयों के विजिटर होने के नाते उन्होंने देखा है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं। कोविंद ने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों की कहानियां राष्ट्र निर्माताओं की गाथा का हिस्सा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed