फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF will now handle cargo operations and baggage checking at 69 airports till May 21

CISF: केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश, सीआईएसएफ संभालेगा 69 हवाईअड्डों पर कार्गो और सामान की जांच

Mon, 19 May 2025 09:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 19 May 2025 09:00 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 9 मई को इस संदर्भ में एक आधिकारिक निर्देश जारी किया था और सीआईएसएफ को 18 मई तक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन
CISF will now handle cargo operations and baggage checking at 69 airports till May 21
कार्गो जहाज - फोटो : ANI

विस्तार

देश के 69 नागरिक हवाईअड्डों पर कार्गो परिचालन और अन्य सामान की स्क्रीनिंग प्रणाली की अस्थायी निगरानी के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दिए गए आदेश को 21 मई तक बढ़ा दिया गया। केंद्र सरकार ने आतंकवाद रोधी कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया।

विज्ञापन

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 9 मई को इस संदर्भ में एक आधिकारिक निर्देश जारी किया था और सीआईएसएफ को 18 मई तक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस आदेश को 21 मई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि पहलगाम में आतंकवादी हमले और उसके बाद देश में सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए इन प्रक्रियाओं के लिए सीआईएसएफ को अस्थायी तौर पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया था। आदेश के अनुसार, सीआईएसएफ को केवल यात्रियों और उनके केबिन बैगेज की तलाशी लेने का काम सौंपा गया है। कार्गो और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आईएलएचबीएस) की जांच एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर की ओर से नियुक्त निजी सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार सीआईएसएफ को केवल यात्रियों और उनके केबिन बैगेज की तलाशी लेने का काम सौंपा गया है। कार्गो और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आईएलएचबीएसएस) की जांच एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटरों द्वारा नियुक्त निजी सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की जाती है। बल को अपने अंतर्गत आने वाले 69 हवाई अड्डों की सुरक्षा करते समय जनशक्ति की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और कार्गो की जांच और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग की निगरानी के लिए रिजर्व स्टाफ को बुलाया गया है।


ये भी पढ़ें: MEA: 'पहलगाम हमले के समय पाकिस्तान में अपने आकाओं के संपर्क में थे आतंकी', मिस्री ने संसदीय समिति को बताया

9 मई के निर्देश में सीआईएसएफ कर्मियों को हवाई अड्डों पर आकस्मिक जांच करने और प्रवेश नियंत्रण की देखरेख करने का अधिकार भी दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत लगभग दो लाख कर्मियों वाला सीआईएसएफ राष्ट्रीय नागरिक विमानन सुरक्षा बल है और इसने अपने विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) के हिस्से के रूप में 69 हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए लगभग 45,000 कर्मियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed