फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID searching body parts of Bangladeshi MP body News Update in hindi

News Update: बांग्लादेशी सांसद के शव के हिस्सों को तलाश रही सीआईडी; पढ़ें देश भर की अहम खबरें

Tue, 11 Jun 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
CID searching body parts of Bangladeshi MP body News Update in hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बांग्लागदेशी सांसद की हत्या का मामला इन दिनों विवादों में हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने सोमवार को बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार के शव के अन्य हिस्सों की तलाश जारी रखी। मामले के सीआईडी मुख्य आरोपियों में से एक मोहम्मद सियाम हुसैन से पूछताछ कर रही है। सीआईडी ने बताया कि सियाम ने हमें उन इलाकों का ब्योरा दिया है, जहां शवों के अंग फेंके गए थे। हम ट्रॉली सूटकेस और अपराध में इस्तेमाल किए गए औजारों की भी तलाश कर रहे हैं। सीआईडी अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश के सांसद की बेटी डीएनए टेस्ट के लिए अगले सप्ताह कोलकाता आ सकती है।

विज्ञापन

नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 12 जून को भुवनेश्वर में आधे दिन की छुट्टी
ओडिशा में 12 जून को नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। समारोह के कारण 12 जून को दोपहर एक बजे के बाद भुवनेश्वर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय और अदालतें बंद रहेंगी। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। आदेश भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी राज्य सरकार के कार्यालयों और राजस्व और मजिस्ट्रेट अदालतों (कार्यकारी) पर लागू होगा। नई भाजपा सरकार 12 जून को शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे यहां पहुंचेंगे और हवाई अड्डे से राजभवन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पीएम से पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार पर अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए मुझे फोन किया। उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। मैं उनकी देखभाल और चिंता के लिए आभारी हूं। उनकी गर्मजोशी ने मुझे भावुक कर दिया। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे। वह भारत को और अधिक गौरव की ओर ले जाएं। 

विज्ञापन

नीट दोबारा कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी
सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल कर नीट यूजी-2024 परीक्षा नतीजों को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। याचिका में परीक्षा में हुई गड़बड़ी के आरोपों की एसआईटी जांच की भी मांग की है। साथ ही नीट यूजी के 4 जून को जारी परिणामों के आधार पर होने वाली काउंसिलिंग रोकने की भी मांग की गई है।

तेलंगाना के अब्दुल मोहम्मद फैज ने यह याचिका दाखिल की है। नीट यूजी-2024 में 23.33 लाख परीक्षार्थीय शामिल हुए थे। 4 जून को आए नतीजों में इस बार 67 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 720 में से पूरे 720 नंबर मिले हैं। ये सभी हरियाणा के झज्जर के एक ही सेंटर के हैं। नीट का नतीजा 14 जून को आना था, लेकिन इसे 10 दिन पहले जारी कर दिया गया। 

 

सेना की निर्बाध विद्युत आपूर्ति में मदद करेगा विद्युत रक्षक
भारतीय सेना की ओर से विकसित तकनीक नवाचार आधारित एकीकृत जनरेटर निगरानी, सुरक्षा एवं नियंत्रण प्रणाली ‘विद्युत रक्षक’ सोमवार को लॉन्च की गई। आर्मी डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) की ओर से विकसित इस प्रणाली को सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नई दिल्ली से रिमोट के जरिये जम्मू व श्रीनगर में स्थित जनरेटरों को चालू किया और उनके मापदंडों की जांच की।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि विद्युत रक्षक की लॉन्चिंग मील का पत्थर साबित होगी। यह भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक के रूप में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का प्रयास है। विद्युत रक्षक एक इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित एकीकृत जनरेटर निगरानी, सुरक्षा एवं नियंत्रण प्रणाली है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) परस्पर संबंधित उपकरणों का एक नेटवर्क है, जो अन्य आईओटी उपकरणों एवं क्लाउड के साथ डाटा को जोड़ने के साथ उनका आदान-प्रदान करता है। यह नवाचार भारतीय सेना के पास सभी मौजूदा जनरेटरों पर लागू किया जाएगा। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनरेटर मापदंडों की निगरानी करता है। इसके अलावा उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के माध्यम से मैन्युअल संचालन को स्वचालित करता है, जिससे मानव श्रम की बचत होती है।

अमित मालवीय ने अपमानजनक पोस्ट के लिए शांतनु सिन्हा को भेजा 10 करोड़ का नोटिस
भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कोलकाता के वकील शांतनु सिन्हा को उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें मानसिक उत्पीड़न के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये और बिना शर्त माफी की मांग की गई है।

मालवीय के वकील ने बताया कि सिन्हा ने 7 जून की एक फेसबुक पोस्ट में हमारे मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कुछ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए हैं। हमने सिन्हां से इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगने और अपमानजनक पोस्ट हटाने की मांग की है। नोटिस में सिन्हा से अमित मालवीय की मानसिक प्रताड़ना व प्रतिष्ठा की हानि के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये का भुगतान की मांग की गई है। उधर, शांतनु सिन्हा के वकील ने अमित मालवीय को वकील अभिजीत उपाध्याय को कॉल व एसएमएस पर धमकियां देने पर मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed