{"_id":"5b1ae30e4f1c1b694d8b577b","slug":"cid-release-video-of-assailants-in-bhima-koregaon-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में सीआईडी ने हमलावरों का वीडियो किया जारी, राहुल फटांगडे की हुई थी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में सीआईडी ने हमलावरों का वीडियो किया जारी, राहुल फटांगडे की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bhima-Koregaon violence case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव हिंसा में राहुल फटांगडे की मौत के मामले में सीआईडी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें चार आरोपी दिखाई दे रहे हैं। सीआईडी ने इन अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।
भीमा-कोरेगांव हिंसा में 30 वर्षीय राहुल फटांगडे की मौत हो गई थी। शिक्रापुर इलाके में राहुल की लाश पाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में भारी प्रहार होने की जानकारी सामने आई थी। मृत अवस्था में राहुल के शरीर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाला जैकेट पहन रखा था। इसलिए उस पर लोग टूट पडे और उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरवरी महीने में इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी। शुक्रवार को सीआईडी ने राहुल पर हमला करने वाले चार अज्ञात हमलावरों का वीडियो जारी किया।
सीआईडी पुणे इकाई के पुलिस अधीक्षक अक्कानौरू प्रसाद प्रह्लाद ने कहा कि जांच के दौरान हमने वीडियो फुटेज बरामद किया जिसमें भीड़ को सरिया और पत्थरों से हमला करते देखा जा रहा है। इससे हम चार और हमलावरों की पहचान करने में सफल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे चारों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसलिए इन संदिग्धों की तस्वीरों के साथ फटांगडे पर हमला करने वाली उन्मादी भीड़ का पूरा वीडियो फुटेज भी जारी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग आगे आएं और पुलिस की मदद करें जिससे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।