महाराष्ट्र: बाल-बाल बचे फडणवीस, वीडियो में देखें कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलिकॉप्टर निलंगा से लातूर के लिए उड़ान भर रहा था। लेकिन किसी तकनीकी खराबी के चलते वह क्रैश लैंड हो गया। बताया जा रहा है कि सीएम फडणवीस को इस हादसे में कुछ चोटें भी आई हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज दे दिया गया है।
Chopper with Maharashtra CM Devendra Fadnavis onboard crash-lands in Latur, CM and team escapes unhurt pic.twitter.com/1tQ4NXqeoo
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उस हेलिकॉप्टर में एक विधायक समेत चार लोग थे। एक समाचार चैनल से बातचीत में सीएम फडणवीस ने कहा कि वे एकदम ठीक हैं। हालांकि, इतनी बड़ी चूक पर कदम उठाए जाने के लिए फडणवीस ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये हेलिकॉप्टर सिर्फ 5-6 साल ही पुराना है इसलिए हादसे की जांच गंभीरता से होगी।
#WATCH: Dramatic visuals of crash-landing of Maharashtra CM Devendra Fadnavis's chopper in Latur, CM and team escaped unhurt. pic.twitter.com/xTikKyvkhg
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017