{"_id":"58fa09b34f1c1ba57a8b4883","slug":"bjp-win-in-latur-election-devendra-fadnavis-become-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार लातूर में भाजपा ने लहराया परचम, फड़णवीस बने हीरो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पहली बार लातूर में भाजपा ने लहराया परचम, फड़णवीस बने हीरो
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Fri, 21 Apr 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चुनावी प्रचार और वादों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने लातूर पर कब्जा कर लिया है। लातूर महाराष्ट्र का वो क्षेत्र है जहां सूखे और पानी की किल्लत से लोगों का जीना मुहाल हो गया था।
विज्ञापन
लातूर में बुधवार को चुनाव संपन्न हुए जिसमें 70 सीटों वाले इस निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस निकाय चुनाव में भारतीय जनाता पार्टी की जीत कई मायनों में अहम है। पहला तो ये कि लातूर निकाय पर आजादी के बाद से कांग्रेस का ही कब्जा रहा था।
विज्ञापन
सूखे की मार झेल रहे इस निकाय चुनाव में महाराष्ट्र के सीएम का वो वादा काम आया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लातूर की जनता ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत दिलाई तो वो इस क्षेत्र को सूखा-मुक्त बना देंगे। देवेंद्र फडणवीस का ये वादा काम आया और इस निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
इससे पहले अमरावती और पुणे के निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। कहा जा रहा है कि चुनावों में जीत के हीरो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। वहीं मुंबई में भी पार्टी ने बीएमसी चुनावों में शिवसेना को कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद अलग हुए दोनों दल फिर एक साथ आ गए।