फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyank Kharge says I am waiting for now but to seek clarification from govt On being stopped US visit

Karnataka: 'अभी रुक रहा हूं, सरकार से मांगूंगा स्पष्टीकरण', अमेरिका यात्रा से रोके जाने पर बोले प्रियांक खरगे

Wed, 18 Jun 2025 12:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 12:58 AM IST
सार

कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि वह उनकी निर्धारित अमेरिका यात्रा पर रोक को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह वापस बंगलूरू आएंगे, तब इस मुद्दे को लेकर भारत सरकार से बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
Priyank Kharge says I am waiting for now but to seek clarification from govt On being stopped US visit
प्रियांक खरगे, ग्रामीण विकास मंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जाने की उनकी योजना पर रोक लगाने को लेकर वह केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सार्वजनिक बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन जब वह बंगलूरू लौटेंगे तो इस मुद्दे पर सरकार से पूछताछ करेंगे। 

विज्ञापन


इस मुद्दे पर मीडिया में चल रही खबरों पर जवाब देते हुए खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मैं अभी कोई सार्वजनिक बयान देने से बच रहा हूं। जब मैं बंगलूरू वापस आ जाऊंगा, तब मैं भारत सरकार से इस फैसले पर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगूंगा।' बता दें कि प्रियांक को अमेरिका में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'कांग्रेस के सभी 136 विधायकों पर छापेमारी करें', डीके सुरेश को ईडी के समन पर मंत्री दिनेश गुंडू
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने किसी को बलि का बकरा नहीं बनाया: खरगे
इससे पहले, 6 जून को बंगलूरू में भगदड़ की दुखद घटना पर खरगे ने कहा था कि जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा कि हमने किसी को बलि का बकरा नहीं बनाया है। हमारी अगली कार्रवाई मजिस्ट्रेटी जांच के निष्कर्षों पर होगी।


भाजपा की आलोचना पर खरगे ने किया पलटवार
भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए खरगे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री इस्तीफा दें, तो फिर उसी तर्क से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस्तीफा देना चाहिए। अमित शाह को पहलगाम हमले के लिए, एस जयशंकर को विदेश नीति की विफलता के लिए और पीएम मोदी को देश को गुमराह करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: IAF: भारतीय वायु सेना की बढ़ेगी ताकत, लड़ाकू जेट बेड़े के लिए जल्द मिलेगा स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार

खरगे ने माना- राज्य सरकार बेहतर योजना बना सकती थी
खरगे ने यह भी माना कि राज्य सरकार बेहतर योजना बना सकती थी। उन्होंने कहा, 'हां, हम चीजों को और बेहतर तरीके से कर सकते थे, और हम इस पर काम कर रहे हैं।' यह बयान तब आया है जब खरगे ने स्वीकार किया कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी, उसे बेहतर योजना और समन्वय से टाला जा सकता ता। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed