सियासी हलचल: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अमित शाह से मिले चिराग पासवान, बोले- राज्य को लेकर चिंतित हूं
Political Turmoil In Bihar: बिहार में चल रहे सियासी हलचल की गर्मी अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर चिराग पासवान और जेपी नड्डा की बैठक हुई। वहीं दूसरी ओर, बिहार में राबड़ी आवास पर आरजेडी विधायकों के जुटने का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार की स्थिति को लेकर चिंतित हूं, इसको लेकर मैं यहां आया हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan meets Union Home Minister Amit Shah and BJP National President JP Nadda, at the Union Home Minister's residence in Delhi#BiharPolitics pic.twitter.com/KoHlDupd12
— ANI (@ANI) January 27, 2024विज्ञापन
चिराग बोले- राज्य की स्थिति को लेकर चिंतित हूं
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चल रहा उसे जानना जरूरी है। इसी मुद्दे पर मैं आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मिला। मैंने राज्य से जुड़ी अपनी चिंताओं को उनके सामने रखा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्थिति काफी सकारात्मक है। आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा। हम आज भी एनडीए का हिस्सा ही हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के सियासी घटनाक्रम पर पैनी नजर है। पार्टी के रूख को बताने से पहले हम इंतजार कर रहे हैं कि क्या जेडीयू भाजपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। हमारी चिंताएं रिपोर्ट्स को लेकर हैं। जिसे मैंने अमित शाह जी के साथ साझा किया, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के खराब प्रदर्शन और नीतीश कुमार के 2022 में आरजेडी के साथ गठबंधन करने से पहले भाजपा के साथ संबंधों में खटास आने का एक प्रमुख कारण चिराग पासवान थे। भाजपा के सहयोगियों को आशंका है कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होते ही उनकी सीटों में कटौती हो जाएंगी।
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan says, "It was important to know what is happening in Bihar today. On this issue, I held a meeting with Amit Shah and JP Nadda ji today. I have kept my concerns before them over Bihar. They have given assurance on various… pic.twitter.com/4o6tq5ATTw
— ANI (@ANI) January 27, 2024
नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने की अटकलें तेज
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भाजपा के साथ गठबंधन करने की चर्चाएं चल रही है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। खास बात है कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के मुख्य चेहरों में से एक है। लेकिन नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन की खबरों ने विपक्षी गठबंधन को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है। वैसे ही इंडिया गठबंधन के अन्य सदस्य अपने-अपने राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।
चिराग पासवान की अमित शाह से मुलाकात
लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ, बिहार में राबड़ी देवी आवास पर आरजेडी विधायकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
#WATCH | Delhi: BJP National President JP Nadda arrives at the residence of Union Home Minister Amit Shah.
— ANI (@ANI) January 27, 2024
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan is also present here. #Biharpolitics pic.twitter.com/8jBoSGgYPH