{"_id":"628ddbd92e15041611764cbb","slug":"chinese-visa-scam-ed-registers-money-laundering-case-against-karti-chidambaram-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"Visa Scam: कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, चीनी वीजा घोटाले में गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Visa Scam: कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, चीनी वीजा घोटाले में गिरफ्तारी की तलवार
Wed, 25 May 2022 01:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 25 May 2022 01:03 PM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत आपराधिक धाराओं में केस दायर किया है।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों के वीजा बनाने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम व अन्य के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इस मामले में बीते दिनों कार्ति व उनके पिता पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के आवास पर सीबीआई द्वारा छापे मारे गए थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। इससे पहले वह आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल जा चुके हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत आपराधिक धाराओं में केस दायर किया है। यह कार्रवाई इसी मामले में सीबीआई द्वारा हाल ही में दायर एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए की गई है। इस मामले में अब कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। ईडी उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकता है।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर में कहा गया है कि यह मामला कार्ति और उनके करीबी एस भास्कर रमन को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा रिश्वत देने के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले की राशि और उसे जुड़े अवैध लेनदेन का पता लगाएगा। जांच के तहत आरोपी से पूछताछ की जाएगी। कार्ति चिदंबरम ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह प्रताड़ना नहीं तो क्या है?
यह है मामला
आरोप है कि 2011 में जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे तब पंजाब में काम कर रही एक चीनी कंपनी के लोगों को कथित तौर पर अवैध तरीके से वीजा (Visa) दिलवाया गया था। मामले में कार्ति के करीबी भास्कर रमन के जरिए रिश्वत की रकम की हेराफेरी की गई। चीनी कंपनी के लोगों ने रमन के जरिए ही कार्ति से संपर्क साधा था। मामले में सीबीआई ने रमन को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीबीआई रिमांड पर हैं। कार्ति चिदंबरम को भी सीबीआई के सामने आज पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।