फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese vessel entered into Indian Ocean and returned after constant surveillance of The Indian Navy

हिंद महासागर में घुसा चीनी पोत, भारतीय नौसेना की निगरानी से घबराकर लौटा

Fri, 18 Sep 2020 04:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Chinese vessel entered into Indian Ocean and returned after constant surveillance of The Indian Navy
हिन्द महासागर में भारतीय नौसेना (फाइल फोटो)

सीमा पर तनाव के दौरान पिछले महीने हिंद महासागर क्षेत्र में घुसा एक चीनी अनुसंधान पोत भारतीय नौसेना की लगातार निगरानी से घबराकर वापस चीन लौट गया।

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों ने बताया कि युआन वांग क्लास अनुसंधान पोत ने बीते महीने मलक्का की खाड़ी से होकर हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था। तभी से इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जंगी जहाज इस पर नजर रखे हुए थे। नौसेना की नियमित निगरानी को देखकर चीन का यह पोत हाल ही में वापस चीन लौट गया।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक, चीन से ऐसे अनुसंधान पोत नियमित रूप से आते रहते हैं और वे भारतीय समुद्री क्षेत्र में संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, भारतीय कानून किसी भी देश को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में इस तरह की अनुसंधान गतिविधियों को इजाजत नहीं देता है, भारतीय नौसेना ने उस समय चीन के अनुसंधान पोत से यह कहा था कि वह भारतीय जलक्षेत्र से लौट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसंधान पोतों के बहाने भारत की गतिविधियों पर नजर रखता है चीन
बीते दिसंबर में भी चीन का एक अनुसंधान पोत शी यान-1 भारतीय जल क्षेत्र अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास शोध की गतिविधियों को अंजाम देते हुए नजर आया था। इसके बारे में समुद्री निगरानी विमान ने बताया था। ऐसे पोतों के जरिये चीन द्वीप वाले क्षेत्रों में भारत की गतिविधियों के बारे में जासूसी कराता है, जहां से वह भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रों पर करीब से नजर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed