{"_id":"595105364f1c1b6b058b4abd","slug":"chinese-troops-enters-indian-territory-in-sikkim-destroyed-two-bunkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन ने फिर की घुसपैठ, सिक्किम में भारतीय सेना के दो बंकरों को किया तबाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ड्रैगन ने फिर की घुसपैठ, सिक्किम में भारतीय सेना के दो बंकरों को किया तबाह
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
सिक्किम में घुसपैठ
- फोटो : sputniknews, File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करके दो बंकरों को बर्बाद कर दिया है। ये चीनी सैनिक सिक्किम में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में ही जमे हुए हैं, और उन्हें रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 10 दिनों से उनकी घेरेबंदी की है। यही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जा रहे दर्शनार्थियों के जत्थे को भी रोक दिया है।
चीनी सैनिकों की घुसपैठ सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोका ला दर्रे में हुई है। इस जगह पर साल 2008 में भी चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारतीय बंकरों को बर्बाद किया था। डोका ला दर्रे इलाके के लालटेन एरिया में चीनियों ने ये दुस्साहसिक कार्रवाई की है।
चीनी सैनिकों की ताजी घुसपैठ और सीनाजोरी के बीच शीर्ष अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी हुई थी। पर 20 जून को हुई इस फ्लैग मीटिंग के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना दी है। कुछ सैनिकों ने चीनियों का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
चीनी सैनिक लगातार भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर रोक कर रखा हुआ है।