{"_id":"5b989aa2867a5501a1764348","slug":"chinese-soldiers-came-in-4-km-in-indian-land-retirned-after-protest-of-itbp-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में चार किलोमीटर अंदर तक घुसे चीनी सैनिक, आइटीबीपी जवानों के विरोध पर लौटे वापस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सीमा में चार किलोमीटर अंदर तक घुसे चीनी सैनिक, आइटीबीपी जवानों के विरोध पर लौटे वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
बाराहोती बॉर्डर
भारत और चीन में सीमा को लेकर होने वाला विवाद कोई नई बात नहीं है। हालांकि, चीन हमेशा से ही भारत से अपनी दोस्ती का दम भरता आया है, लेकिन उसकी हरकतें कुछ और ही कहानी कहती हैं।
सूत्रों के मुताबिक अगस्त महीने में चीन ने तीन बार भारतीय जमीन पर घुसपैठ की है। उत्तराखंड के बाराहोती में 6, 14 और 15 अगस्त को चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान चीनी सैनिक भारतीय सीमा में चार किलोमीटर तक अंदर आ गए थे। चीनी सैनिक बाराहोती की रिमखिम पोस्ट के पास भी देखे गए थे। आइटीबीपी के जवानों ने जब उनका कड़ा विरोध किया जब जाकर वह वापस लौटे।
चीन और भारत के बीच सीमा को लेकर विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी डोकलाम को लेकर दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया था। हालांकि, बाद में इस विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन उसकी आंच अभी भी ठंडी नहीं पड़ी है।