{"_id":"608bfce38ebc3e59281ade14","slug":"chinese-president-jinping-sends-message-to-pm-modi-proposes-to-help-in-fight-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दर्द अब दवा: चीन के राष्ट्रपति ने मदद के लिए पीएम मोदी को भेजा संदेश, पाकिस्तान ने दोहराई पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले दर्द अब दवा: चीन के राष्ट्रपति ने मदद के लिए पीएम मोदी को भेजा संदेश, पाकिस्तान ने दोहराई पेशकश
Fri, 30 Apr 2021 06:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:19 PM IST
सार
महामारी से बुरी तरह जूझ रहे भारत के लिए पड़ोसी देश चीन ने मदद की पेशकश की है। इस बीच पाकिस्तान ने भी राहत सामग्री देने की पेशकश दोहराई है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी file photo
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़े अरसे बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम नरेंद्र मोदी को संदेश भेजा और महामारी को लेकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने दूसरी लहर से निपटने के लिए चीन की ओर से मदद की पेशकश भी की।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति जिनपिंग ने पीएम मोदी को भारत में महामारी को लेकर भेजे संदेश में कहा है कि चीन महामारी के खिलाफ भारत को मजबूती देने के लिए समर्थन और मदद देना चाहता है।
वांग यी ने कहा था-चीन भेज रहा सामान
एक दिन पहले ही चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि कोरोना खिलाफ जंग में मदद का वादा करते हुए कहा था कि चीन में तैयार कोरोना के खिलाफ काम आने वाली वस्तुओं को भारत में तेजी से भेजा जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर वांग ने कहा कि उनका देश भारत के सामने आई चुनौतियों को लेकर ईमानदारी से सहानुभूति व्यक्त करता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने राहत सामग्री देने की पेशकश दोहराई
इस बीच, पाकिस्तान ने भारत को राहत सामग्री देने की अपनी पेशकश दोहराते हुए कहा है कि दोनों देश महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में भविष्य में आपसी सहयोग के तरीके तलाश सकते हैं ।पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को तुरंत वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई किट और संबंधित सामग्री भेजने को तैयार है।
पाकिस्तान और भारत के संबंधित अधिकारी महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का भविष्य में मिलकर सामना करने के संभावित तरीके तलाश सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत के लोगों को जल्दी इस महामारी से राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को महामारी के मद्देनजर कश्मीरी नेताओं और सभी कश्मीरी बंदियों को तुरंत जेल से रिहा करना चाहिए।
पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा था कि मानवता पर आए इस वैश्विक संकट का मिलकर सामना करना चाहिए।