फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chinese part used in dhanush cannon instead of german

बिना टेस्टिंग लगाए जा रहे थे चीनी पार्ट, परीक्षण के दौरान फटा धनुष तोप का बैरल

Sun, 23 Jul 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
chinese part used in dhanush cannon instead of german

22 जुलाई को सीबीआई ने बोफोर्स तोप के स्वदेशी वर्जन धनुष में मेड इन जर्मनी के नाम पर चीनी पार्ट्स लगाने के मामले में एक कंपनी और जबलपुर गन्स कैरिज फैक्टरी के एक अधिकारी के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें कि धनुष तोप में लगने वाले पार्ट्स की जांच के लिए कैरिज फैक्टरी में तीन स्तर तय किए गए हैं। लेकिन चीनी पार्ट किसी भी स्तर पर नहीं गया। 

इस पूरे खेल का खुलासा उस वक्त हुआ जब परीक्षण के दौरान बैरल के मजल फट गए। जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई। धनुष में लगने वाले ज्यादातर पार्ट भारत में ही बनते हैं, लेकिन कुछ पार्ट अभी भी बाहर से मंगाने पड़ते हैं। इन पार्ट में वायर रेस रोलर बेयरिंग भी बाहर से मंगानी पड़ती है। इसके लिए सबसे भरोसेमंद मेड इन जर्मनी ब्रांड के बेयरिंग होते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगर तोप में सही बेयरिंग का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो तोप में ही विस्फोट हो सकता है। जिससे सैनिकों की जान खतरे में पड़ सकती है। कंपनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में बताया गया कि बेयरिंग्स के ऐसे चार टेंडर जारी किए गए थे। जिसमें 'सिद्ध सेल्स सिंडिकेट' को 2013 में  35.38 लाख रुपये का ऑर्डर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed