2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चीनी मीडिया में लगी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिले ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत की गूंज चीन तक सुनाई दे रही है। चीन की मीडिया में इस बात को लेकर होड़ लग गई है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारत में कौन जीतेगा। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा उन्हें दूसरी दफा पीएम की कुर्सी दिला पाएगा? फिलहाल इन अटकलों को साधने में अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन चीन की मीडिया में इस मुद्दे पर शर्तों का बाजार गरमा गया है। चीन में शर्त लग रही है कि क्या यूपी की वर्तमान सत्ता भावी भविष्य में भी बीजेपी को केंद्र की चाबी दिला पाएगी?
पांच राज्यों के चुनावों के निष्कर्षों और यूपी में 'योगी'राज को देखते हुए चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ झेन बो ने कहा, ''बीजेपी ने प्रभुत्व की उपलब्धी हासिल कर ली है, लेकिन यह अब भी निश्चित नहीं है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह जीतेगी।"
चीन के सरकारी अखबार में गुरुवार को एक और विशेषज्ञ की तरफ से लिखा गया, ''मोदी 2019 के लिए होने वाले चुनावों के केंद्र में रहे हैं, इसलिए चीन को बदलाव की इस हकीकत को स्वीकार करना चाहिए कि भाविष्य में भारतीय राजनीति ऐसी होगी कि उसकी घरेलू और विदेश नीति में एक दृण और स्पष्ट नीति झलकेगी।
'मोदी जुमलेबाज से बढ़कर काम करने वाले नेता'
पिछले हफ्ते चीनी अखबार में लिखा गया कि मोदी को विकास की खोज करने वाले (विकास पुरुष) के तौर पर लोगों ने चुना। उनकी हालिया जीत विकास के लक्ष्य में उन्हें और मजबूती प्रदान करती है और भारत के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए विदेशी निवेश को लुभाती है। हालांकि उनके कुछ कामों का अपेक्षाकृत हल नहीं निकला है, फिर भी मोदी ने यह साबित किया है कि वह जुमले मारने वाले एक नेता से बढ़कर काम करने वाले शख्स हैं।
चीन के एक टेबलॉइड पीपल्स डेली (इसे चीन की सरकार का मुखपत्र कहा जाता है) में कहा गया कि चीन के लिए यह शुभ संकेत है। भारत की वर्तमान सरकार से बीजिंग और नई दिल्ली के बीच रिश्तों में मजबूती और सफलता आएगी।
चीन के विश्वविद्यालय में बीजेपी की जीत पर विमर्श
दक्षिण एशियाई अध्ययन संस्थान के अंतर्गत दक्षिण एशिया-पश्चिम चीन सहयोग और विकास अध्ययन के कार्यक्रम में झेन बो के सहायक शोधार्थी ने कहा कि बीजेपी ने प्रभुत्व तो हासिल कर लिया है लेकिन क्या वह स्थायित्व भी हासिल कर पाएगी? यह पार्टी के प्रदर्शन पर निर्भर करेंगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेगी, इस बात पर फिलहाल अनिश्चितताओं के बादल मंडरा रहे हैं।