फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese man arrested for flying drone in Kolkata

कोलकाता के विक्टोरियल स्मारक पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 12:24 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 18 Mar 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Chinese man arrested for flying drone in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कोलकाता स्थित विक्टोरियल स्मारक पर रविवार को ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक चीनी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह स्मारक सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम के पास उच्च सुरक्षा क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित है।

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के जवान ने ही स्मारक पर एक 35 वर्षीय चीनी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाते देखा। उसके साथ दो महिलाएं भी थीं। वह उन्हें पुलिस स्टेशन ले गए। जिसके बाद चीनी व्यक्ति को कोर्ट के सामने पेश किया गया और 25 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं जो आरोपी के साथ दो महिलाएं थीं उन्हें रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिलाएं चीन की नागरिक हैं या भारत की। लेकिन आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर चीन के गुदोंग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी कोलकाता स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास को दे दी गई है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार बेशक कोई व्यक्ति ड्रोन का मालिक हो सकता है। लेकिन वह बिना प्रशासन की अनुमति के उसे उड़ा नहीं सकता। 


इसके साथ ही ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र में भी नहीं उड़ाया जा सकता। जबकि चीनी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में ही ड्रोन उड़ा रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि चीनी व्यक्ति को ड्रोन से संबंधित कानून के बारे में पता ना हो। उन्होंने कहा कि वह उससे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ड्रोन क्यों उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed