फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese hackers steal millions of dollars in Covid relief from US

China Hackers: चीन के हैकरों ने US में चुराई करोड़ों डॉलर की कोविड राहत राशि, सभी 50 राज्यों में की सेंधमारी

Fri, 09 Dec 2022 12:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 12:55 AM IST
सार

रिपोर्ट में बताया गया कि महामारी धोखाधड़ी की अन्य संघीय जांच भी विदेशी राज्य-संबंधित हैकरों की ओर इशारा करती है। खुफिया सेवा के राष्ट्रीय महामारी धोखाधड़ी वसूली समन्वयक रॉय डोटसन ने बताया कि इस समूह ने अमेरिका के सभी 50 राज्यों को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन
Chinese hackers steal millions of dollars in Covid relief from US
हैकिंग, चीनी हैकर्स, साइबर क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी खुफिया सेवा के हवाले से एनबीसी न्यूज ने बताया है कि चीन के हैकरों ने अमेरिका के कोविड राहत लाभों में से कम से कम दो करोड़ डॉलर चुरा लिए हैं। इसमें बेरोजगार बीमा कोष और लघु व्यवसाय प्रशासन ऋण सुविधाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि चीन सरकार से जुड़े ये हैकर्स चेंगदू स्थित एक समूह से जुड़े हैं जिन्हें एपीटी-41 नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि महामारी धोखाधड़ी की अन्य संघीय जांच भी विदेशी राज्य-संबंधित हैकरों की ओर इशारा करती है। खुफिया सेवा के राष्ट्रीय महामारी धोखाधड़ी वसूली समन्वयक रॉय डोटसन ने बताया कि इस समूह ने अमेरिका के सभी 50 राज्यों को निशाना बनाया है और यदि कोई ऐसा सोचता है कि हैकर्स ऐसा नहीं कर सकते तो यह पागलपन होगा। अधिकारी ने अन्य जांचों के दायरे की पुष्टि से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 1,000 से ज्यादा जांचें चल रही हैं, जिनमें सार्वजनिक लाभ कार्यक्रमों को धोखा देने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आपराधिक लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में अमेरिका ने चीन से निकलने वाले जासूसी के मामलों में तेज वृद्धि देखी है। इस संबंध में तीन अलग-अलग मामलों में अमेरिकी प्रशासन ने चीन के सुरक्षा व खुफिया तंत्र के सदस्यों व उनके एजेंटों समेत 13 लोगों पर आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


अपनी अखंडता की रक्षा करेगा अमेरिका
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड ने कहा, चीन सरकार ने अमेरिका में लोगों के अधिकारों और आजादी में दखल देने और उन अधिकारों की रक्षा करने की हमारी न्याय प्रणाली को कमजोर करने की कोशिश की है। हालांकि वे सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा, अमेरिकी न्याय विभाग किसी भी विदेशी ताकत द्वारा कानून के शासन को कमजोर करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा। हम अपनी अखंडता की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed