{"_id":"6062756c8ebc3ed63c4bd3f4","slug":"chinese-foreign-ministry-spokesperson-says-china-happy-over-pakistan-india-active-interactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने कहा: पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत होने पर हमें खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन ने कहा: पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत होने पर हमें खुशी
Tue, 30 Mar 2021 06:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:28 AM IST
सार
- चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ‘हम पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत होने की तत्परता को लेकर खुश हैं।’
विज्ञापन
Zhao Lijian, China Foreign Ministry spokesperson
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में बातचीत होने की तत्परता से को लेकर वह खुश है। साथ ही, उसने संकेत दिया कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास की दिशा में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लगाने के लिए वह इस्लामाबाद के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम को लेकर हुए सभी समझौतों का कड़ाई से पालन करेंगे।
विज्ञापन
घोषणा के कुछ सप्ताह बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत की ओर शांति का हाथ बढ़ाते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि दोनों पड़ोसी देश अपने अतीत को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत होने की तत्परता को लेकर खुश हैं।’
हालांकि, देर शाम चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रवक्ता के हवाले से अपलोड किए गए विवरण में कहा गया कि चीन, भारत के साथ पाकिस्तान के हालिया सकारात्मक बातचीत से खुश है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ मिलकर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास की दिशा में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लगाना चाहेंगे।’ लिजियान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। अल्वी ने 25 मार्च को पाकिस्तान दिवस परेड में कहा था कि चीन देश का सबसे करीबी मित्र है। अल्वी की टिप्पणी का स्वागत करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने तनाव को कम करने के लिए हाल में भारत-पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों का भी संदर्भ दिया।