फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chinese foreign minister wang yi is set to visit india on monday sources

India-China: सोमवार को भारत दौरे पर आएंगे चीनी विदेश मंत्री, सीमा मुद्दे पर NSA डोभाल के साथ करेंगे वार्ता

Wed, 13 Aug 2025 07:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

India-China: चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आने वाले हैं। वह सीमा मुद्दे पर एनएसए अजित डोभाल के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत होगी। 

विज्ञापन
chinese foreign minister wang yi is set to visit india on monday sources
वांग यी, अजीत डोभाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र के तहत वार्ता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीमा विवाद पर बंद कमरे में एनएसए से करेंगे वार्ता
वांग यी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी चीन के तियानजिन शहर की यात्रा तय है। प्रधानमंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि वांग यी का भारत दौरा मुख्य रूप से सीमा विवाद को लेकर अगले दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता को लेकर होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जज वर्मा के पास इस्तीफा देना ही एकमात्र विकल्प, संसद ने हटाया तो नहीं मिलेंगे पेंशन समेत अन्य लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


कजान में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बात संबंधों में सुधार
सीमा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता के लिए वांग यी और अजीत डोभाल दोनों को अपने-अपने देशों का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। डोभाल पिछले साल दिसंबर में चीन गए थे और वहां उन्होंने वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि वार्ता की थी। कजान (रूस) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई थी, जिस दौरान वार्ता के विभिन्न तंत्रों को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया था। 

ट्रंप के टैरिफ के एलान के बाद करीब आ रहे भारत-चीन
भारत और चीन के संबंधों में यह गर्माहट ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के एलान के बाद डोभाल ने रूस का भी दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। भारत और चीन के बीच जून, 2020 में लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में संबंधों में सुधार दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed