{"_id":"59bda68f4f1c1b2b688b5076","slug":"chinese-expert-said-china-should-discuss-india-on-cpec","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी विशेषज्ञ ने CPEC पर चीन को घेरा, कहा- भारत से पहले करनी चाहिए चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीनी विशेषज्ञ ने CPEC पर चीन को घेरा, कहा- भारत से पहले करनी चाहिए चर्चा
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Sep 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
China-Pak CPEC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी विशेषज्ञ ने चीन द्वारा सीपीईसी के लिए भारत के विरोध के बावजूद पीओके से होकर सड़क बनाने पर सवाल खड़ा किया है। चीनी विशेषज्ञ का कहना है कि इस मामले में पहले भारत से चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
चीन द्वारा अक्सर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) और वन बेल्ट, वन रोड के पक्ष में कई तर्क दिए जाते हैं। यहां तक कि वह सीपीईसी के लिए भारत के विरोध के बावजूद पीओके से होकर सड़क बना रहा है। लेकिन, चीन की इस कार्रवाई को लेकर विद्वान एकमत नहीं हैं। चीन के एक विशेषज्ञ ने कहा कि इस विवादित इलाके से उसे सड़क नहीं बनानी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का आरोप, जाधव के सहारे CPEC को ध्वस्त करना चाहता था भारत
विज्ञापन
पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चल रहे कार्यक्रम में ‘इमर्जिंग वर्ल्ड ऑर्डर’ विषय पर बोलते हुए शंघाई स्थित फुडान यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एसोसिएट डीन शेन डिंगली ने कहा कि, बीजिंग को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर चीन-पाक आर्थिक गलियारे के लिए सड़क निर्माण नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह विवादित क्षेत्र है।
शेन ने कहा कि ‘चीन को पीओके से होकर सड़क बनाने के लिए पहले भारत से चर्चा करना चाहिए।’ दरअसल, चीन अपने बेल्ट एंड रोड प्रोजक्ट के तहत दुनिया भर में व्यापार के नाम पर पैर फैलाना चाहता है।
ये भी पढ़ें- CPEC वाले इलाकों में सुरक्षा के लिए राजी हुए पाक-चीन, मिलकर करेंगे पहरेदारी
विवादित इलाके में बनने वाली सड़क इसी महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है। भारत ने सीपीईसी को लेकर इसी वजह से आपत्ति जताता रहा है। उसने चीन के वन बेल्ट, वन रोड प्रोजेक्ट से खुद को अलग रखा हुआ है।