फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   China and Pak agrees on security for CPEC area

CPEC वाले इलाकों में सुरक्षा के लिए राजी हुए पाक-चीन, मिलकर करेंगे पहरेदारी

Sat, 09 Sep 2017 11:00 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 09 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
China and Pak agrees on security for CPEC area
China-Pak CPEC

चीन-पाक आर्थिक गलियारे (CPEC ) से लगे क्षेत्र में आतंकरोधी और सुरक्षा अभियान मजबूत करने को चीन और पाकिस्तान राजी हो गए हैं। लगभग 50 अरब डॉलर की इस परियोजना को बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र में सक्रिय विद्रोहियों से खतरों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'पाकिस्तान-चीन की दोस्ती फौलाद सी मजबूत, शहद से ज्यादा मीठी'
विज्ञापन


लिहाजा सीपीईसी की परियोजनाओं वाले क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए चीन और पाकिस्तान ने समझौता किया है। सुरक्षा सहयोग के इस समझौते पर सहमति चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के राजनीतिक-कानूनी आयोग के प्रमुख मेंग जिआंझु और पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के बीच मुलाकात के दौरान बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नवाज के जाने से चीन के पाक में चल रहे CPEC प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट

उस दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ भी मौैजूद थे। ख्वाजा आसिफ चीन की यात्रा पर हैं। पाकिस्तान ने सीपीईसी की विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे चीनियों की सुरक्षा के लिए 15,000 सैनिकों को तैनात किया है। पिछले साल 71000 चीनी नागरिकों ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed