{"_id":"5f253d9446fb5c220e3cfe5a","slug":"chinese-army-deployed-one-thousand-soldiers-in-lac-in-lipulekh-ladakh-tension-chinese-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के बाद अब लिपुलेख में तैनात दिखाई दिए चीनी सेना के एक हजार जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख के बाद अब लिपुलेख में तैनात दिखाई दिए चीनी सेना के एक हजार जवान
Sat, 01 Aug 2020 03:31 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 01 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
PLA china Army
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिपुलेख एक बार फिर से सुर्खियों में है और इस बार वहां नेपाल नहीं बल्कि चीन केंद्र है। लद्दाख में चीन दावा कर रहा है कि उसने वहां से अपनी सेना हटा ली है लेकिन लिपुलेख में चीन के एक हजार सैनिक तैनात होने की खबर सामने आई है। चीन ने लिपुलेख में एलएसी के पार एक हजार सैनिक तैनात किए हैं।
विज्ञापन
लिपुलेख एक ऐसी जगह है, जो भारत, नेपाल और चीन की सीमाओं को मिलाता है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन ने एक बटालियन यानि कि एक हजार से ज्यादा जवान लिपुलेख के पास तैनात कर दिए हैं और इसके जवाब में भारत ने भी एक हजार जवान अपनी सीमा पर तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच पिछले तीन महीनों से लद्दाख की वास्तविक रेखा नियंत्रण पर तनाव चल रहा है। अभी भी वहां पर चीनी सेना के तैनात होने की पुष्टि की जाती है। 15 जून को चीनी सेना की तरफ से हमला किया गया था, ऐसा पिछले 45 सालों में पहली बार हुआ था।
विज्ञापन
इस हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए और चीन के 40 जवान मारे जाने की खबर थी। उसके बाद कमांडर स्तर पर चीनी और भारतीय सेनाओं के बीच कई बार वार्तालाप हुई, जिसमें दोनों देशों की ओर से सेना को हटाने की सहमति बनी। चीन ने दावा भी किया कि उसने सीमा से अपने सैनिकों को हटा दिया है लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने इस बात का खंडन किया।
लद्दाख के बाद अब चीन लिपुलेख में अपनी सेना तैनात कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए के सैनिक लिपुलेख में एलएसी पर तैनात दिखाई दिए हैं। लिपुलेख में भारत ने मानसरोवर जाने के लिए रास्ता बनाया था और नेपाल ने लिपुलेख के भारत की ओर से बनाई गई 80 किमी की सड़क का विरोध किया था।
इसके बाद नेपाल ने अपना नया राजनैतिक नक्शा जारी किया, जिसमें कालापानी, लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया और भारत की ओर से इस पर कड़ा विरोध जताया गया था। हालांकि भारत, चीन के साथ-साथ नेपाल की सीमा पर अपनी सेना की तैनाती बढ़ा रहा है।