{"_id":"598766db4f1c1b812a8b4673","slug":"china-will-not-take-any-risk-to-war-with-indin-on-doklam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम विवाद: युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम विवाद: युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है चीन
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Doklam Dispute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोकलाम विवाद पर भारत-चीन की सेना एक दूसरे पर बंदूक ताने खड़ी हैं। दोनों ही पीछे हटने का नाम ही नहीं ले रही है। चीन, भारत पर लगातार दवाब बनाता जा रहा है। इस कड़ी में वो अपनी सेना का बखान भी कर रहा है और चीनी मीडिया के जरिए आए दिन नई-नई धमकी देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन, भारत का कहना है कि चीन युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है और न ही वो किसी छोटे सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में है। भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों के मुताबिक, दोनों ही देश डोकलाम से प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपनी-अपनी सेना हटा लें तो ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
सूत्रों का ये भी कहना है कि भारत चीन के युद्ध के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है इसके लिए भारतीय सेना अपनी पूरी फॉर्म में है। बता दें कि डोकलाम विवाद को करीब दो महीने होने वाले हैं। इस बीच दोनों देशों में युद्ध की बजाय कई बार जुबानी जंग भी हुई।
विज्ञापन
वहीं, इस विवाद पर भारत का साफ कहना है कि डोकलाम विवाद का हल जंग नहीं है। यहां तक कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी संसद में कह चुकी हैं कि द्विपक्षीय वार्ता, धैर्य और भाषा का संयम ही इस विवाद का निपटारा कर सकता है।
इन दो महीनों के बीच भारत ने चीन की सड़क निर्माण बनाने की योजना पर पानी फेर दिया है जिसके चलते दोनों पड़ोसी देश में तनाव और ज्यादा गहरात चला गया।