{"_id":"599a8e294f1c1b3b308b49d7","slug":"china-will-itself-take-stand-to-clear-all-issues-with-india-including-doklam-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोई ताकत नहीं जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकेः राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया में कोई ताकत नहीं जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकेः राजनाथ सिंह
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी देश चीन भारत के साथ डोकलाम सहित अन्य विवादों को खत्म करने के लिए अपनी तरफ से सकारात्मक पहल करेगा।
विज्ञापन
दुनिया में कौन सी ताकत है जो भारत की ओर आंखें उठाकर देखेगा। हमारे जवानों में हिम्मती हैं, इनके रहते दुनिया की कोई ताकत आंखें नहीं उठा सकता है।' उन्होंने भारत और चीन के बीच जारी डोकलाम विवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि -'डोकलाम में भारत और चीन मिलकर समाधान निकालेंगे. हमने कभी आक्रमण नहीं किया है। हमारे जवान देश की सुरक्षा की खातिर दमखम दिखाते हैं.'
विज्ञापन
आईटीबीपी की तरफ से आयोजित एक समारोह के इतर पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि चीन के साथ सारे विवाद जल्द सुलझ जाएंगे। युद्ध की आशंका को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में जल्द ही शांति कायम होगी।
विज्ञापन
पढ़ें- गृहमंत्री राजनाथ से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीर में तनाव के पीछे चीन का भी हाथ
Aashwast hoon, China apni taraf se sakaratmak pehel karega, aur shaanti kaayam hogi:Rajnath Singh, Home Minister pic.twitter.com/0VF1LefPmN
— ANI (@ANI) August 21, 2017
वहीं आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही जवानों की भर्ती के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए गृह सचिव को फाइल क्लियर करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जवानों और अधिकारियों का प्रमोशन करने में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जाएगी।
15 अगस्त को लद्दाख में घुसे थे चीनी सैनिकIt has to be seen that their promotions aren't delayed: Home Minister Rajnath Singh on ITBP pic.twitter.com/Pqg1neuBpY
— ANI (@ANI) August 21, 2017
राजनाथ ने कहा कि 15 अगस्त को लद्दाख झील के किनारे चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की थी। भारतीय जवानों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच झड़प हो गई थी। भारत के जवानों ने चीनी सैनिकों को उनकी सीमा में वापस भेज दिया था।