फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mehbooba Mufti meets to Home Minister Rajnath Singh at his residence

गृहमंत्री राजनाथ से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीर में तनाव के पीछे चीन का भी हाथ

Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
CM Mehbooba Mufti meets to Home Minister Rajnath Singh at his residence
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार और महबूबा सरकार गंभीर हो गई है। राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंच गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मिलकर घाटी में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


राजनाथ से मुलाकात के बाद सीएम मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में तनाव के पीछे चीन का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी बाहर से आ रहे हैं। इस बीच गहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से मिली मदद के लिए मुफ्ती ने उनका शुक्रिया भी किया। उन्होंने कहा हमें खुशी है कि राजनीतिक पार्टियां एक हो गयी हैं, कश्मीर की समस्या का खुलकर एक साथ विरोध कर रहे हैं। जब जीएसटी हमने पास किया तब प्रेसीडेंट ने पुष्ट किया कि धारा 370 हमारे जज्बात के साथ जुड़ी है। 
विज्ञापन






गौरतलब है कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हुए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। अनंतनाग में सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और बड़ा जत्था कश्मीर से बाबा बर्फानी अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है।


यह अब तक का अमरनाथ यात्रा पर जाने यात्रियों का सबसे बड़ा बैच है। सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और बड़ा जत्था कश्मीर से बाबा बर्फानी अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है। यह अब तक का अमरनाथ यात्रा पर जाने यात्रियों का सबसे बड़ा बैच है।

इन्हें अनंतनाग आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम और बालटाल में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया है। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षाबलों ने रास्ते पर कड़ी चौकसी कर रखी है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी किसी बात का डर नहीं है। कैंप में तीर्थयात्रियों के बीच भय और डर का कोई संकेत नहीं है। 12 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले के पास सुरक्षा बलों द्वारा तीन हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed