{"_id":"622b370830bd3962b60e193f","slug":"china-to-introduce-rapid-antigen-tests-for-first-time-as-covid19-outbreaks-spread-says-its-national-health-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कोविड संक्रमण में तेजी के बीच चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन, पहली बार होगी रैपिड एंटीजन जांच की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन: कोविड संक्रमण में तेजी के बीच चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन, पहली बार होगी रैपिड एंटीजन जांच की शुरुआत
Fri, 11 Mar 2022 07:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:44 PM IST
सार
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हुई है। इसे देखते हुए उसने एक बड़े शहर को लॉकडाउन कर दिया है और पहली बार रैपिड एंटीजन जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी आने के बीच शुक्रवार को कहा कि वह पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल शुरू करेगा। देश में पिछले दो साल में कोरोना संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि सेल्फ टेस्ट किट क्लिनिकों के लिए उपलब्ध होंगी और सामान्य नागरिक इन्हें फार्मेसी या फिर ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को चीन में पहली बार संक्रमण के घरेलू मामले 1000 से अधिक हो गए। एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा 300 मामले प्रति दिन पर था। इसके चलते चीन ने चांगचुन शहर के औद्योगिक केंद्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है जहां करीब 90 लाख लोग रहते हैं। यहां उसने मेकशिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। कोरोना मामलों में आई इस तेजी की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को माना जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी चीन में स्थित चांगचुन शहर के प्रशासन ने अपने लगभग 90 लाख निवासियों से कहा है कि वह घर से ही काम करें। इसने सामूहिक जांच शुरू करने की बात भी कही है। चांगचुन जिलिन प्रांत की राजधानी है और एक प्रमुख औद्योगिक बेस है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के तहत यहां पर दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने के लिए एक व्यक्ति को दो दिन में एक बार बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
बीजिंग और शंघाई में सख्ती शुरू
शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1369 नए मामले सामने आए हैं। शंघाई और अन्य प्रमुख शहरों के अधिकारियों ने लॉकडाउन पर विचार करना शुरू कर दया है। शंघाई न शहर के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा है। बीजिंग में भी कई रिहायशी परिसरों में पूरी तरह या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।