फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China tests intercontinental missile with 10 warheads

चीन ने किया परमाणु मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका से तल्खी बताई जा रही वजह

Thu, 02 Feb 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
China tests intercontinental missile with 10 warheads
China Missile Test
चीन ने एक ऐसी मिसाइल का टेस्ट किया है, जो कि एक बार में 10 न्यूक्लियर वारहेड्स तक ढोने में सक्षम है। वारहेड्स मिसाइल का वो हिस्सा होते हैं जो कि लक्ष्य को निशाना बनाते हैं। इस तरह यह मिसाइल एक बार में 10 अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो यह 10 परमाणु बम एक साथ अलग-अलग जगहों पर गिरा सकती है। पिछले दिनों में चीन और अमेरिका के रिश्तों में आई तल्खी आने के बाद इस कदम को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के इस मिसाइस परीक्षण के बारे में अमेरिका को सूचना है और अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों के कर्मचारी चीनी घटनाक्रम पर पैनी निगाह बनाये हुए हैं। 
विज्ञापन


द वॉशिंगटन फ्री बीकन की रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ने जनवरी में DF-5C मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल में 10 मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल्स का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक DF-5C  मिसाइल चीन के शान्शी प्रांत के ताइयुएऩ स्पेस लॉन्च की गई और यह पश्चिमी चीन के रेगिस्तान में लक्ष्य पर जाकर गिरी। यह मिसाइल डीएफ-5 का नया वर्जन है, जिसे कि80 के दशक में सेना में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि चीन ने पिछले साल फरवरी माह से ही अपने पुराने डीएफ-5 मिसाइलों में वॉरहेड्स का उपयोग चालू कर दिया था। इस बारे में अमेरिकी रक्षा अधिकारी चीन को लंबी रेंज वाले बलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण करने से क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ने का आरोप लगाकर चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार,सैन्य शक्ति के दक्षिणी चीन सागर सहित तमाम मुद्दों के प्रति अपने कड़े रूख को पहले ही उजागर कर चुके हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि चीन ने ट्रंप के कड़े रूख को भांपते हुए इस मिसाइल का परीक्षण किया है। हालांकि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस परीक्षण का अमेरिकी संबंधों में आई तल्खी से कोई ताल्लुक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed