{"_id":"6a07d2380ad1c1fd800f06c5","slug":"china-stands-ready-to-deepen-solidarity-with-partners-chinese-envoy-to-india-on-brics-foreign-ministers-meet-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Foreign Policy: साझेदारों के साथ एकजुटता पर चीन की सोच क्या, BRICS में विदेश मंत्री वांग ने किसे भेजा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China Foreign Policy: साझेदारों के साथ एकजुटता पर चीन की सोच क्या, BRICS में विदेश मंत्री वांग ने किसे भेजा?
Sat, 16 May 2026 07:41 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sat, 16 May 2026 07:41 AM IST
सार
नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद चीन की ओर से भारत की खुलकर तारीफ सामने आई है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने इस बैठक को 'सफल' बताते हुए भारत को बधाई दी और कहा कि बदलते वैश्विक हालात में सभी ब्रिक्स देशों ने कई अहम मुद्दों पर गहराई से और सकारात्मक चर्चा की।
विज्ञापन
ब्रिक्स - चीन ने की भारत की सराहना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने 14 से 15 मई को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की सफल बैठक पर भारत को बधाई दी है। विदेश मंत्री वांग यी की अनुपस्थिति में चीन का प्रतिनिधित्व कर रहे फेइहोंग ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच ब्रिक्स देशों ने विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक और गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि चीन सभी सदस्य देशों के साथ एकजुटता और सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़ें- India-Russia: 'तीसरे देशों का दबाव भारत-रूस के रिश्तों पर नहीं डालेगा असर', ब्रिक्स बैठक में रूस का बड़ा एलान
'साझेदारों के साथ एकजुटता मजबूत करना चाहते हैं'
उन्होंने कहा कि इस बैठक में जारी अध्यक्ष का वक्तव्य और परिणाम दस्तावेज यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों, ब्रिक्स के भविष्य और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार को लेकर सभी देशों के बीच व्यापक सहमति बनी है। चीन ने यह भी साफ किया कि वह आने वाले समय में सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर सहयोग और एकजुटता को और मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन
फेइहोंग ने सभी देशों को अगले साल ब्रिक्स के लिए दिया निमंत्रण
चीन के विदेश मंत्री वांग यी की गैरमौजूदगी में बैठक में हिस्सा लेने वाले फेइहोंग ने कहा कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और वह सभी देशों को चीन आने का निमंत्रण देता है। उन्होंने ब्रिक्स के भविष्य के लिए चीन का विजन भी रखा, जिसमें रणनीतिक सहयोग बढ़ाने, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने, तकनीकी विकास का फायदा उठाने और लोगों के बीच संबंध बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें- होर्मुज पर भारत का रुख क्या?: मुश्किल वैश्विक हालात में UAE के साथ समझौते, विशेषज्ञ बोले- होंगे दूरगामी प्रभाव
आज की दुनिया में चुनौतियां काफी जटिल- फेइहोंग
इस बैठक में सभी देशों ने माना कि आज की दुनिया में चुनौतियां काफी जटिल और आपस में जुड़ी हुई हैं, जिससे आर्थिक विकास और सतत विकास पर असर पड़ रहा है। ऐसे में विकासशील देशों के लिए जरूरी है कि वे मिलकर काम करें और एक निष्पक्ष और संतुलित वैश्विक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ें। इसके साथ ही, चीनी राजदूत ने उत्तर प्रदेश में आए तूफान और भारी बारिश से हुई जनहानि पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।