{"_id":"6092e6223b8dbb3b14318b25","slug":"china-regrets-on-decision-to-keep-chinese-companies-away-from-5g-network-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का फैसला: चीनी कंपनियां 5जी नेटवर्क परीक्षण से दूर, चीन ने जताया अफसोस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत का फैसला: चीनी कंपनियां 5जी नेटवर्क परीक्षण से दूर, चीन ने जताया अफसोस
Thu, 06 May 2021 12:08 AM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 May 2021 12:08 AM IST
सार
- दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल करने के लिए रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल जैसे दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दी है
विज्ञापन
भारत चीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने अपनी कंपनियों को भारत में 5जी ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी न देने के सरकार के फैसले पर अफसोस जताया है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग शियाओजियान ने बुधवार को कहा कि हमने संबंधित अधिसूचना देखी है और चीनी दूरसंचार कंपनियों को भारत में भारतीय टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ 5जी ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी न देने के फैसले पर चिंता और अफसोस जताते हैं।
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल करने के लिए रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल जैसे दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी लेकिन उनमें से कोई भी चीनी कंपनियों की तकनीकों का इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन
वांग ने कहा कि चीनी दूरसंचार कंपनियों को ट्रायल से दूर रखने से न केवल उनके वैधानिक अधिकारों एवं हितों को नुकसान होगा बल्कि भारतीय व्यापार व्यवस्था में सुधार में अवरोध आएगा जो संबंधित भारतीय उद्योगों के नवाचार व विकास के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन