फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China not supplying Raw material for indian army bulletproof jacket due to coronavirus

सेना की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी पड़ रहा है कोरोना वायरस का असर

Fri, 21 Feb 2020 06:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Feb 2020 06:06 PM IST
सार

  • 1.86 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट का कच्चा माल चीन का
  • भारतीय कंपनी बना रही है ये बुलेटप्रूफ जैकेट
  • बुलेटप्रूफ जैकेट की आपूर्ति में हो सकती है देरी

विज्ञापन
China not supplying Raw material for indian army bulletproof jacket due to coronavirus
भारतीय सेना दिवस - फोटो : PTI

विस्तार

इंफैट्री के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं। आतंकी चीन में बनी स्टील बुलेट (गोली) से सेना के जवानों पर हमला बोल रहे हैं। इससे निबटने के लिए सेना के जवानों को रक्षा मंत्रालय ने अत्याधुनिक 1.86 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट देने का फैसला किया।
विज्ञापन


सौदा देश की ही बुलेट प्रूफ बनाने वाली कंपनी को अवार्ड हो गया है, लेकिन अब इस पर कोरोना वायरस का असर पड़ने की आशंका है। सैन्य सूत्र बताते हैं कि चीन में कोरोना वायरस के कहर के कारण सैन्य बलों को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने में देर हो सकती है।

विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट में चीन माल  

सैन्य सूत्र बताते हैं कि बुलेटप्रूफ जैकेट के परीक्षण के दौरान जो सैंपल सौंपे गए और जैकेट के बारे में विवरण दिया गया था, उसमें यूरोपीय कच्चा माल था, लेकिन सौदा अवार्ड होने के बाद संबंधित निर्माता कंपनी ने यूरोपीय कच्चे माल पर आधारित बुलेटप्रूफ जैकेट दे पाने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं इसके बाद सेना मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय ने बुलेटप्रूफ जैकेट की अपरिहार्य जरूरत को देखते हुए चीन के कच्चे माल पर आधारित जैकेट की आपूर्ति करने की मंजूरी दे दी थी। अब इस आपूर्ति में करोना वायरस का असर हावी होता दिखाई पड़ रहा है।

30 हजार जैकेट जवानों को

बताते हैं 30 हजार के करीब तैयार बुलेटप्रूफ जैकेट इंफैट्री के जवानों को उपयोग के लिए दी जा चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही 10 हजार जैकेट की एक खेप जल्द ही सेना को मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद आगे की आपूर्ति में कुछ समय लग सकता है।



सैन्य सूत्र का कहना है कि चीन से आयात होने वाले हर मामले में यह देरी स्वाभाविक हैं। जैकेट की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा कि सेना अपने हर साजो सामान को उच्च स्तर पर परखने के बाद लेती है। सैन्य बलों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed