फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Children are import from Jharkhand to Punjab to make a Christian

झारखंड से ईसाई बनाने के लिए पंजाब लाए जाते हैं बच्चे, 4 बरामद, 10 की तलाश जारी

Sun, 02 Sep 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Children are import from Jharkhand to Punjab to make a Christian

झारखंड से आदिवासी बच्चों को पंजाब ले जाकर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाने का मामला पकड़ में आया है। राज्य से 34 बच्चों को लुधियाना के एक अवैध शेल्टर होम में रखे जाने की सूचना पर मारे गए छापे में 4 बच्चों को बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बच्चों में से 20 झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपने घरों पर लौट आए हैं, लेकिन 10 बच्चे अब भी गायब हैं। गायब बच्चों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक जी. क्रांति कुमार ने रविवार को बताया कि लुधियाना में 3 कमरों के शेल्टर होम से बरामद किए गए बच्चों के वहां पढ़ाई के लिए रहने की बात कही जा रही है। पकड़े गए लोगों में बिहार के गया जिले का सत्येंद्र प्रसाद मोसेस (56 साल) और पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी पुलिस थानाक्षेत्र का निवासी जूनुल लांगो शामिल हैं। सत्येंद्र इस शेल्टर होम का मालिक भी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेल्टर होम प्रबंधन ने 30 बच्चों को वापस उनके घरों पर भेज देने का दावा किया, जिनमें से पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिजिकल सत्यापन के जरिए 20 बच्चों के घर पहुंचने की पुष्टि भी कर ली गई है, लेकिन 10 बच्चे अब भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची की स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट पर कार्रवाई

रांची पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 34 बच्चों को लुधियाना के शेल्टर होम में ईसाई बनाने के लिए रखे जाने की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बनारसी राम को इन बच्चों को लाने के लिए पंजाब भेजा गया था।

26 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर

चाईबासा की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य ज्योत्सना टिर्की ने 26 अगस्त को एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें लुधियाना के शेल्टर होम में बच्चों का धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनाने और बाल मजदूरी में शामिल कराने का आरोप लगाया गया था। ज्योत्सना ने अपनी शिकायत में जूनुल लांगो पर बच्चों के अभिभावकों को उन्हें शिक्षा और दिलाने का झूठा वादा कर लुभाने का भी आरोप एफआईआर में लगाया था।


लुधियाना पुलिस भी कर रही है जांच

झारखंड पुलिस के लुधियाना में छापा मारकर बच्चों को बरामद करने के बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है और जांच शुरू कर दी है। शहर के थाना सदर के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने के बाद झारखंड पुलिस पिछले दिनों लुधियाना आई थी। वह यहां से सत्येंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति को ले गई। हम अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed