Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Child trafficking: Situation gone from bad to worse, says SC News In Hindi

Supreme Court: दिल्ली में बच्चों की तस्करी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा – स्थिति बद से बदतर होती जा रही है

Mon, 21 Apr 2025 02:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

दिल्ली में बच्चों की तस्करी के बढ़ते मामले के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गिरोह की सरगना पूजा और तीन लापता बच्चों को ढूंढने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया। साथ की कोर्ट ने कहा कि राजधानी में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Child trafficking: Situation gone from bad to worse, says SC News In Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के द्वारका इलाके में नवजात शिशुओं की तस्करी के मामले में सख्त रुख अपनाया। अदालत ने कहा कि राजधानी में हालात बद से बदतर" होते जा रहे हैं। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गिरोह की सरगना पूजा और तीन लापता बच्चों को ढूंढने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया।

विज्ञापन

बता दें कि मामले में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से सीधे बातचीत की। अदालत ने कहा, "आपको किसी भी कीमत पर इन बच्चों को ढूंढना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, दो मई को दिल्ली पुलिस के सामने हाजिरी के दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीठ ने जताई चिंता
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते मामले को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ मामलों में माता-पिता खुद अपने बच्चों को बेच रहे हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बच्चे कहां जाते हैं, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।



तस्करी मामले में कोर्ट का अहम निर्देश
इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि देश में बच्चों की तस्करी तेजी से बढ़ रही है, और इसके तरीके अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से यह भी कहा कि तस्करी के शिकार बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूलों में दाखिला दिलाया जाए और उन्हें लगातार मदद मिलती रहे।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'भाजपा और शिंदे से रहें दूर, तो विवाद नहीं', उद्धव-राज की सुलह पर शिवसेना (UBT) ने साफ किया रुख

अब चार हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी, जिसमें पुलिस को अपनी कार्रवाई की जानकारी देनी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने एक और बाल तस्करी केस में 13 आरोपियों की ज़मानत रद्द कर दी थी। साथ ही कहा था कि न्याय और समाज की सुरक्षा को कमजोर नहीं होने दिया जा सकता। हालांकि यह मामला दिखाता है कि देश में बच्चों की तस्करी एक गंभीर और बढ़ती हुई समस्या है, जिसे रोकने के लिए तगड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed