{"_id":"63287eba4d174d3be174ce7c","slug":"chief-minister-ys-jagan-mohan-reddy-targeted-former-cm-chandrababu-naidu-polavaram-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: पोलावरम परियोजना पर पूर्व सीएम पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री रेड्डी, बोले-MLA बनने के योग्य नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: पोलावरम परियोजना पर पूर्व सीएम पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री रेड्डी, बोले-MLA बनने के योग्य नहीं
Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री 40 साल का राजनीति का अनुभव रखते और मुख्यमंत्री के रूप में 14 साल होने का दावा करता है। उन्होंने कहा वह विधायक बनने के योग्य भी नहीं है।
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गोदावरी नदी पर पोलावरम बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है। पोलावरम पुनर्वास मुद्दे पर विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना को पिछड़ने के लिए पूर्व सरकार को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री 40 साल का राजनीति और मुख्यमंत्री के रूप में 14 साल का अनुभव होने का दावा करते है। उन्होंने कहा वह विधायक बनने के योग्य भी नहीं है। उचित योजना न बनाने की वजह से उन्होंने परियोजना को बड़ा नुकसान पहुंचाया। लेकिन अब वे परियोजना को पूरा करने में देरी के लिए हम पर आरोप लगा रहे हैं।
रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने 2016 में केंद्र द्वारा दिए गए विशेष वित्तीय पैकेज को आंख मूंदकर स्वीकार कर लिया था, जिसके कारण परियोजना की लागत 2011 की दरों के आधार पर तय की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने यह कहते हुए कठोर रुख अपनाया है कि वह दरों में वृद्धि नहीं करेगा और वह पोलावरम पर राज्य सरकार द्वारा खर्च किए गए 2,900 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल चंद्रबाबू की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मई 2019 और वर्तमान में परियोजना कार्यों की स्थिति पर सदन में स्लाइड शो प्रस्तुत किया। जिसके बाद रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू ने परियोजना को नष्ट कर दिया और अब हम इसकी मरम्मत के लिए मजबूर हैं। उन्होंने एक बंजर भूमि छोड़ दी जहां चैनल बनाया जाना था। दो बांधों में भारी अंतराल छोड़े गए थे और स्पिलवे भी अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके कारण (गोदावरी) पानी के वेग से डायफ्राम की दीवार टूट गई, जो मुख्य बांध की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब नुकसान की भरपाई करने और पोलावरम परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मुआवजे को 6.86 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का वादा किया था। इसमें 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुआवजे पर एक सरकारी आदेश 30 जून, 2021 को जारी कर दिया गया था।