फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Uddhav Thackeray targeted MNS and BJP in a rally organized in Mumbai

Uddhav Thackeray Rally: हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव हमलावर, भाजपा पर कसा तंज- दाऊद को टिकट दे सकती है बीजेपी

Sat, 14 May 2022 09:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 14 May 2022 09:43 PM IST
सार

औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसका नाम बदलने की जरूरत नहीं है। मनसे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे हिंदुत्व को बताने वाले आप कौन होते हैं। हमें बताएं कि आपने हिंदुत्व के लिए क्या किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को आपने नहीं शिव सैनिकों ने गिराया। 
 

विज्ञापन
Chief Minister Uddhav Thackeray targeted MNS and BJP in a rally organized in Mumbai
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शिवसेना द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा में पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी विरोधी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना और भाजपा को करारा जवाब दिया। इस रैली में हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा को आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व 'गदाधारी' है, तुम्हारे जैसा घंटाधारी नहीं। उन्होंने कहा कि गदा उठाने के लिए ताकत चाहिए, जो सिर्फ शिवसेना के पास है। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को मुन्ना भाई कहा।

विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कश्मीर में हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तहसील कार्यालय में आतंकियों ने राहुल भट को मार दिया, अब आप (भाजपा) क्या करेंगे? क्या आप वहां पढ़ेंगे हनुमान चालीसा ? 
विज्ञापन


उद्धव बोले- बाबरी को आपने नहीं शिवसैनिकों ने गिराया
औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसका नाम बदलने की जरूरत नहीं है। हम हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकते। मनसे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे हिंदुत्व को बताने वाले आप कौन होते हैं। हमें बताएं कि आपने हिंदुत्व के लिए क्या किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को आपने नहीं शिव सैनिकों ने गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊद को भी दे सकते हैं टिकट
शिवसेना द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगल कल दाऊद इब्राहिम भाजपा में शामिल हो जाए तो वे (भाजपा) दाऊद को पार्टी का टिकट भी दे सकते हैं। देश में स्थिति बेहद खतरनाक है। जिसे हमने सत्ता में वोट दिया और जिस पर भरोसा किया, वह हमारी पीठ में छुरा घोंप रहा है। महामारी के दौरान सबसे अच्छा काम महाराष्ट्र ने किया। 

कोरोना की शुरुआत के बाद पहली बार इतनी बड़ी जनसभा
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद ये पहली बार है जब शिवसेना ने इतनी बड़ी जनसभा का आयोजन किया है। शिवसेना ने इस जनसभा और रैली को शिव संपर्क अभियान नाम दिया है। इस शिव संपर्क अभियान में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से एक लाख से ज्यादा शिवसेना समर्थक और कार्यकर्ता मुंबई के बीकेसी मैदान में पहुंचे हैं। 

उद्धव ठाकरे के संबोधन से पहले इस रैली और जनसभा में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुभाष देसाई ने कहा है कि शिवसेना हिंदुत्व से दूर नहीं जाएगी और न ही हिंदुत्व शिवसेना से दूर हो जाएगा। वहीं, मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि शिवसेना के रास्ते में आने वाले खुद ही एक दिन खत्म हो जाएंगे।

एकनाथ शिंदे ने साधा निशाना
इस दौरान मंत्री एकनाथ शिंदे ने अप्रत्यक्ष रूप से मनसे नेता राज ठाकरे और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और हम किसी से नहीं डरते। 1992-93 में जब मुंबई में आग लगी थी, तब बालासाहेब के शिवसैनिकों ने मुंबई को शांत किया था। अयोध्या में भी लोगों का ऐसा समंदर उठेगा। दूसरे लोगों के लिए अयोध्या फायदे की बात है, लेकिन शिवसेना के लिए यह आत्मीयता की बात है।

15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे
वहीं, मनसे नेता राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा पर मचे बवाल के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि पंद्रह जून को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे अयोध्या जाएंगे। 

गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे की तारीख 10 जून बताई थी। उन्होंने कहा था कि नकली भावना से जाने वालों को रामलला का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा था कि राज ठाकरे राजनीतिक स्वार्थ के लिए अयोध्या जा रहे हैं, जबकि आदित्य ठाकरे श्रद्धा भाव से केवल राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। मनसे नेता ने 5 जून को अयोध्या जाने का एलान किया है। 


आरएसएस-भाजपा गठबंधन पर डी राजा का बड़ा बयान
भाकपा महासचिव डी राजा ने शनिवार को कहा कि कम्युनिस्टों और आम्बेडकरवादियों को एक साथ आना चाहिए, क्योंकि आरएसएस-भाजपा गठबंधन संविधान को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा गठबंधन हर जगह सनातन मूल्यों को थोपना चाहता है। ऐसी स्थिति में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कम्युनिस्टों और आम्बेडकरवादियों को एक साथ काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed