{"_id":"6622cbb0f680b9647f0b2713","slug":"chief-minister-sangma-reached-the-polling-station-by-driving-himself-waited-for-two-hours-to-vote-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: खुद गाड़ी चलाकर मतदान केंद्र तक पहुंचे मुख्यमंत्री, आम जनता की तरह दो घंटों तक किया मतदान का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: खुद गाड़ी चलाकर मतदान केंद्र तक पहुंचे मुख्यमंत्री, आम जनता की तरह दो घंटों तक किया मतदान का इंतजार
सार
मेघालय के मुख्यमंत्री को उम्मीद था कि अगर वे सुबह 6:30 बजे वाल्बकग्रे मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे तो वे शुरुआती मतदाताओं में शामिल होंगे और जल्दी मतदान कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कोनराड संगमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है कि एक राज्य का मुख्यमंत्री वोट डालने के लिए खुद ही गाड़ी चलाकर जाए...घंटों लाइन में खड़ा रहे, जैसा कि आम मतदाता पंक्ति में खड़े होकर मतदान करते हैं। यह नजारा मेघालय के तुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा खुद गाड़ी चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपना वोट डालने के लिए लगभग दो घंटे तक धैर्यपूर्वक इंतजार भी किया।
विज्ञापन
संगमा को उम्मीद था कि अगर वे सुबह 6:30 बजे वाल्बकग्रे मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे तो वे शुरुआती मतदाताओं में शामिल होंगे और जल्दी मतदान कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। मुख्यमंत्री को मतदान के लिए करीब दो घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों, ड्राइवर और टीम के सदस्यों को भी वोट डालने का मौका देने के लिए राहत दी है। अपने आवास से मतदान केंद्र तक गाड़ी चलाकर जाने का विकल्प चुनते हुए संगमा ने प्रत्येक व्यक्ति के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। यह आपकी आवाज, आपकी शक्ति और आपका भविष्य है। हर वोट मायने रखता है। उन्होंने कहा, जब मैं सुबह करीब साढ़े छह बजे मतदान केंद्र पर पहुंचा तो मतदान केंद्र पर करीब 200 लोग मौजूद थे, जो एक अच्छा संदेश है कि लोग मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस चुनाव में बहुत अच्छा मतदान प्रतिशत देखने को मिल सकता है।